Friday, October 18, 2024
Google search engine
Friday, October 18, 2024
HomeBREAKING NEWSकैथल में किसानों के दिल्ली कूच को लेकर अलर्ट:पंजाब से सटे टटियाना...

कैथल में किसानों के दिल्ली कूच को लेकर अलर्ट:पंजाब से सटे टटियाना और संगतपुरा बॉर्डर पर सुरक्षा कड़ी; आईजी-एसपी ने संभाला मोर्चा

Kaithal Alert Punjab Border 

किसानों की ओर से हरियाणा के अंबाला में शंभू व जींद में खनौरी बॉर्डर पर किसानों ने दिल्ली कूच का आह्वान किया है। इसके तहत कैथल में भी पंजाब से सटे गुहला के टटियाना व संगतपुरा बॉर्डर पर सुरक्षा कड़ी की गई है। इसके तहत करनाल रेंज के आईजी सतेंद्र गुप्ता व एसपी उपासना ने खुद मोर्चा संभाल रखा है। यहां पर दो दिन पहले ही कंटीली तार लगाकर पंजाब जाने वाले रास्ते को पूरी तरह से बंद किया गया था। इसके साथ रास्ते के बीच में लगाए गए कंटेनरों के ऊपर कट्टे लगाकर सुरक्षा को और अधिक बढ़ाया गया है।

टटियाना में की है सात चरण की सुरक्षा

गौरतलब है कि पंजाब से सटे गुहला के टटियाना बॉर्डर पर हरियाणा पुलिस की ओर से सात चरण की सुरक्षा की गई है। इसमें लोहे के बेरिकेड से लेकर सीमेंट के बेरिकेड व कंटेनर और कंटीली तार लगाई गई हैं। हरियाणा पुलिस ने ऐसी सुरक्षा पंजाब की तरफ से यहां पर भी किसानों के पहुंचने के अंदेशे पर की है, लेकिन अभी दोनों की बॉर्डरों पर माहौल शांतिपूर्ण है। फिर भी पुलिस की ओर से कड़े प्रबंधों के तहत किसानों को रोकने का पूरा प्रबंध दोनों ही बॉर्डरों पर किया गया है।

पिछली बार बिना कार्यक्रम ही यहां पर बढ़े थे किसान

बता दें कि वर्ष 2020 में जबकि किसानों की ओर से दिल्ली कूच किया गया था। उस समय भी किसानों का टटियाना बॉर्डर की तरफ से हरियाणा में प्रवेश करने का कोई कार्यक्रम नहीं था, लेकिन फिर भी यहां से किसान कैथल की तरफ बढ़ते हुए करनाल पहुंचे थे। इस बार ऐसा न हो। इसके तहत ही दोनों बॉर्डरों पर सुरक्षा चाक चौबंद की गई है।

READ ALSO: लुधियाना GRP ने पकड़ा झारखंड का तस्कर:15 किलो अफीम बरामद; पहले भी 7-8 शहरों में सप्लाई कर चुका था नशा

पंजाब के 14 हजार किसान 1200 ट्रैक्टर-ट्रालियों पर धीरे-धीरे शंभू बॉर्डर से दिल्ली बॉर्डर की ओर बढ़ रहे हैं। उधर, किसान खनौरी बॉर्डर से भी हरियाणा में दाखिल होने की कोशिश कर रहे हैं। यहां 800 ट्रैक्टर इनके साथ हैं।

Kaithal Alert Punjab Border 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments