Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeBREAKING NEWSचंडीगढ़ निगम दफ्तर के बाहर यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने कार्यकर्ताओं को...

चंडीगढ़ निगम दफ्तर के बाहर यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया; AAP की पांचवें दिन भी भूख हड़ताल जारी

Youth Congress Demonstration 

चंडीगढ़ में यूथ कांग्रेस ने नगर निगम दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया है। पुलिस ने यहां से यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है। भारतीय जनता पार्टी के नव-निर्वाचित मेयर मनोज सोनकर के खिलाफ कांग्रेस यह प्रदर्शन किया कर रही है। कांग्रेस ने 30 जनवरी को हुए निगम मेयर के चुनाव में धांधली का आरोप लगाया है।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि मनोज सोनकर को मेयर चुना नहीं गया है, बल्कि भाजपा ने धक्के से उसे कुर्सी पर बिठाया है। जब तक फर्जी मेयर को हटा नहीं दिया जाता है। तब तक वह उसके खिलाफ प्रदर्शन करते रहेंगे।

आम आदमी पार्टी की भूख हड़ताल पांचवें दिन जारी
वहीं, चंडीगढ़ के मेयर चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी की तरफ से भी निगम दफ्तर के बाहर भूख हड़ताल की जा रही है। हर रोज एक पार्षद अपने कुछ समर्थकों के साथ मिलकर यह भूख हड़ताल करता है। 10 जनवरी से आम आदमी पार्टी ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठने का ऐलान किया है। वहीं, आम आदमी पार्टी की तरफ से हर रोज शहर के अलग-अलग इलाकों में कैंडल मार्च भी निकाला जा रहा है।

READ ALSO:नवजोत सिद्धू का केंद्र सरकार पर हमला:बोले- पंजाब पूरी तरह से कर्नाटक के हक में; दोनों एक ही टाइटैनिक जहाज पर सवार

कल हुआ था लाठीचार्ज
चंडीगढ़ यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की तरफ से कल सेक्टर 35 स्थित अपने कार्यालय से प्रदर्शन शुरू किया गया था। वह सेक्टर 33 स्थित भाजपा के कार्यालय तक प्रदर्शन करना चाहते थे, लेकिन रास्ते में ही पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर उन्हें रोक लिया। इस पर कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड्स तोड़ने की कोशिश की। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए कार्यकर्ताओं पर वाटर कैनन और लाठीचार्ज किया था। इसमें यूथ कांग्रेस के कई कार्यकर्ता घायल भी हो गए थे।

Youth Congress Demonstration 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments