Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeBREAKING NEWSचंडीगढ़ मेयर इलेक्शन अचानक टाले गए:AAP-कांग्रेस पार्षदों का हंगामा, पुलिस से धक्कामुक्की...

चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन अचानक टाले गए:AAP-कांग्रेस पार्षदों का हंगामा, पुलिस से धक्कामुक्की…

Chandigarh Mayor Election 2024

चंडीगढ़ नगर निगम के नए मेयर के चुनाव अचानक टाल दिए गए हैं। इसके लिए चुनाव अधिकारी अनिल मसीह के बीमार होने की बात कही गई है। इस बारे में पार्षदों को वॉट्सऐप के जरिए मैसेज भेजा गया था।

जिसके बाद आप और कांग्रेस पार्षदों ने हंगामा कर दिया। ये देख कांग्रेस और आप के समर्थक भी नारेबाजी करने लगे। इसको लेकर उनकी पुलिस के साथ धक्कामुक्की हुई। जिसके बाद सभी को हिरासत में ले लिया गया।

मौके पर पहुंचे कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल और आप के राज्यसभा सांसद राघव चड्‌ढा को भी पुलिस ने बाहर ही रोक लिया। दोनों नेताओं ने कहा कि इसको लेकर वह हाईकोर्ट जाएंगे। वहीं भाजपा पार्षदों ने कहा कि चुनाव अधिकारी पंजाब सरकार के अफसर हैं, हमें शक है कि पंजाब सरकार के इशारे पर चुनाव टाले गए हैं।

चंडीगढ़ नगर निगम में देश में पहली बार विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A और भाजपा के बीच यह सीधा मुकाबला होना था। चंडीगढ़ नगर निगम में बने गठबंधन I.N.D.I.A में AAP और कांग्रेस शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि AAP ने चुनाव में गड़बड़ी को देखते हुए कार्यकर्ताओं से निगम कार्यालय पहुंचने का आह्वान किया था।

चड्‌ढा बोले- भाजपा गैर कानूनी हथकंडे अपना चुनाव रद्द करवाना चाहती
चुनाव रद्द होने के बाद आप के राज्यसभा सांसद राघव चड्‌ढा ने कहा कि भाजपा यह चुनाव रद्द करना चाहती है, क्योंकि भाजपा के पास बहुमत नहीं है। इस बार I.N.D.I.A गठबंधन का यह पहला चुनाव था। I.N.D.I.A गठबंधन इस चुनाव को जीतने जा रहा था, लेकिन भाजपा गैर कानूनी हथकंडे अपना कर चुनाव को रद्द करवाना चाहती है। इन्होंने चुनाव अधिकारी को बीमार घोषित कर दिया है।

आप नेता ने कहा कि पूरी बीजेपी इंडिया गठबंधन को देखकर बीमार हो गई है। भाजपा लोकतंत्र को कमजोर कर रही है। भाजपा की हालत उस बच्चे जैसी हो गई है जो गली में मैच खेलते वक्त आउट हो जाए तो अपना बल्ला लेकर वहां से चला जाता है

चुनाव कराने के लिए हाईकोर्ट जाएंगे
उन्होंने कहा कि अगर इंडिया गठबंधन इसी तरह से सारे चुनाव लड़े तो भाजपा बीमार हो जाएगी और जल्द ही उसे वहां से भागना पड़ेगा। राघव चड्ढा ने बताया कि अब हम पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट जाएंगे और कोर्ट से मेयर का चुनाव कराने की गुहार लगाएंगे।

बंसल बोले- कॉर्पोरेशन में आज तक ऐसा नहीं हुआ
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल ने कहा कि जब से कॉर्पोरेशन बनी है तब से आज तक ऐसा नहीं हुआ है। मौके पर ही चुनाव अधिकारियों को साजिश के तहत बीमार कर दिया गया है। आज तक ऐसा नहीं हुआ है।

वहीं भारतीय जनता पार्टी के सीनियर नेता बबला ने कहा कि भाजपा को जीत का कोई खतरा नहीं है। उन्हें चंडीगढ़ पुलिस ने बाहर रोक के रखा था, इसलिए वह देरी से यहां पहुंच पाए हैं। वहीं चंडीगढ़ के पूर्व मेयर अनूप गुप्ता ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है और चंडीगढ़ में ज्यादातर अधिकारी पंजाब के हैं। वह अभी नगर निगम के दफ्तर में अंदर जाकर पता करेंगे की असली मामला क्या है। हो सकता है हार के खतरे की वजह से यह उनकी कोई साजिश हो।

READ ALSO;ਹੁਕਮਨਾਮਾ ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ 18 ਜਨਵਰੀ 2024

निगम से पार्षदों को ये भेजा गया मैसेज
चंडीगढ़ मेयर चुनाव को लेकर पार्षदों को वॉट्सऐप पर ये मैसेज भेजा गया है। इसमें लिखा है कि अनिल मसीह के खराब स्वास्थ्य के संबंध में एक टेलीफोन संदेश प्राप्त हुआ है, जिन्हें विनियम 6(1) के साथ पठित 60 (ए) के तहत महापौर पद के लिए 18 जनवरी को होने वाली बैठक के लिए पीठासीन प्राधिकारी के रूप में नामित किया गया है।

इसको देखते हुए, आपसे अनुरोध है कि कृपया अगले आदेश प्राप्त होने तक MC कार्यालय न पहुंचें। यह मैसेज नगर निगम के जॉइंट कमिश्नर की ओर से भेजा गया है।

Chandigarh Mayor Election 2024

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments