Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomePUNJABजालंधर में बैंक डकैती के 2 आरोपी गिरफ्तार:खालसा कॉलेज में स्टूडेंट की...

जालंधर में बैंक डकैती के 2 आरोपी गिरफ्तार:खालसा कॉलेज में स्टूडेंट की हत्या के प्रयास में किया सरेंडर; 2 दिन पुलिस रिमांड मिला

Punjab Jalandhar Police

पंजाब के जालंधर में बैंक डकैती मामले में नामजद आरोपियों ने हत्या की कोशिश के केस में सरेंडर किया है। जिनकी पहचान बस्ती शेख के रहने वाले विनय तिवारी और मनिंदर उर्फ गग्गू के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि दोनों अभी तक कहां रह रहे थे और किस गैंग के साथ काम कर रहे थे।

खालसा कॉलेज की कैंटीन में घुसकर किया था हमला
ASI बलकरण सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना नई बारादरी में पिछले साल दिसंबर में एक हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया गया था। जिसके बाद से आरोपी फरार चल रहे थे। आरोपियों ने 10 दिसंबर 2023 को खालसा कॉलेज में घुस कर कैंटीन में चाय पी रहे छात्र पर जानलेवा हमला किया था। जिसमें, उसे तेजधार हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था।

READ ALSO:हरियाणा से जुड़े उत्तराखंड वन घोटाले के तार:पंचकूला में डॉक्टर भाइयों के घर ED रेड; पूर्व वन मंत्री हरक सिंह रावत के करीबी

अदालत में पहुंच कर किया सरेंडर
मिली जानकारी के अनुसार केस दर्ज होने के बाद से आरोपियों की तलाश जारी थी। मगर, वह पुलिस से बचते हुए फिर रहे थे। जब पुलिस ने आरोपियों के परिवारों पर दबाव बनाया तो कोर्ट में पहुंच कर सरेंडर कर दिया। पुलिस ने पूछताछ के लिए आरोपियों को 2 दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस को शक है कि विनय और उसके साथियों के पास हथियार भी हैं, जो बरामद किए जाने हैं।

Punjab Jalandhar Police

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments