Wednesday, October 23, 2024
Google search engine
Wednesday, October 23, 2024
HomeBREAKING NEWSजिस देश का राजा व्यापारी, उस देश में जनता भिखारी:पंजाब सीएम बोले-हमारी...

जिस देश का राजा व्यापारी, उस देश में जनता भिखारी:पंजाब सीएम बोले-हमारी सरकार से पहले राज्य में यही चल रहा था

Government Business Meeting

पंजाब के CM भगवंत मान ने मुकेरियां में पहली व्यापार मिलनी समारोह में विरोधी दलों का नाम लिए बिना उन पर सीधे जुबानी तीर छोड़े। साथ ही केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा जिस देश का राजा व्यापारी, उस देश की जनता भिखारी। राज्य में उनकी सरकार से पहले यही सब चल रहा था, सारे व्यापारी थे। दुख की बात यह है कि हमारे अपनों ने हमें बड़ा आर्थिक नुकसान पहुंचाया है। जबकि खुद के किले, महल और इंडस्ट्री खड़ी कर ली। जब मुख्यमंत्री के अपने निजी स्कूल होंगे तो वह सरकारी स्कूलों को सुधारने का प्रयास क्यों करेंगे। अगर मुख्यमंत्री की अपनी ट्रांसपोर्ट, शेलर और इंडस्ट्री होगी तो राज्य का भला कैसे होगा। उन्होंने कहा कि हमारे इस तरह के काम नहीं है। बसों, रेत की खानों और शराब ठेकों में मेरा हिस्सा नहीं है। मेरा पंजाब के साढ़े करोड़ लोगों से दुख तकलीफ का रिश्ता है।

समय के साथ खुद को अपडेट करे

CM भगवंत मान ने कहा कि जब से राज्य में उनकी सरकार आई है तब से वह लगातार पंजाब इंडस्ट्री लाने के लिए काम कर रहे हैं। पंजाब में इंडस्ट्री लाने के लिए उन्होंने कई राज्यों का दौरा किया है । उन्होंने उन् राज्यों के उद्योगपितयों को बताया कि वह पंजाब में निवेश के लिए आए। उन्हें राज्य में बढ़िया इंडस्ट्री पॉलिसी मिलेगी। किसी भी हिस्सेदारी के लिए उन्हें परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी।

सरकार के दो साल के कार्यकाल में करोड़ों का निवेश हुआ है। व्यापारियों काे कहा कि आप अपने एरिया के ब्रांड एंबेसडर हो। उन्होंने व्यापारियों काे समय के साथ अपडेट होने की नसीहत दी, ताकि आने वाले समय का मुकाबला किया जा सके।

2-4 दिनों में बड़े घोटालों से होगा पर्दाफाश

CM ने कहा जिन लोगाें ने बड़े घोटाले किए हैं, अब वह बचने वाले नहीं हैं। उन्हें तलाशने में वह कसर नहीं छोड़ेंगे। आने वाले दो दिन चार दिनों में बड़े खुलासे होंगे। उनके किए सारे एग्रीमेंट सामने आएंगे। आप लोग भी हैरान रह जाएंगे। उन्होंने बताया कि एक दल इन दिनों पंजाब बचाओ यात्रा निकाल रहा है, उनसे ही पंजाब को बचाया। वहीं, उनकी यह यात्रा परिवार बचाओ यात्रा हाे सकती है।

उन्होंने कहा कि केंद्र वाले वाले हमारे आरडीएफ के 5500 करोड़ रोके बैठे हैं। इसके अलावा कई फंड रोके गए हैं। चंडीगढ़ मेयर चुनाव का किस्सा भी उन्होंने शेयर किया। साथ ही वोटों की गिनती से लेकर सुप्रीम कोर्ट के अंदर का सारा सीन बताया।

READ ALSO:सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड की मानसा कोर्ट में सुनवाई:वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश हुए आरोपी; अगली पेशी 11 मार्च को तय

पहले इंडस्ट्री सरकार मिलनी की थी
पंजाब सरकार ने इससे पहले गत साल इंडस्ट्री सरकार मिलनी समारोह आयोजित किया था। इसमें पूरे राज्य में चार प्रोग्राम करवाए गए थे। इस मौके पर आप के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी हाजिर रहे थे। मौके पर ही सारी दिक्कतों को पहल के आधार पर दूर किया गया था।वहीं, NRI मिलनी समारोह भी सरकार आयोजित कर रही है। हालांकि, किसान आंदोलन के चलते NRI मिलनी समारोह के शेड्यूल में बदलाव किया गया है।

Government Business Meeting

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments