Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeUncategorizedदातासिंहवाला बॉर्डर पर बवाल की आशंका; रात में करीब 5000 से ज्यादा...

दातासिंहवाला बॉर्डर पर बवाल की आशंका; रात में करीब 5000 से ज्यादा पहुंचे किसान

 Kisan andolan

जींद में मंगलवार को दिनभर बवाल के बाद रात को आठ बजे दातासिंह वाला बॉर्डर पर शांति बनी। इसके बाद किसान अपने ट्रेक्टरों की तरफ लौट गए और खाना खाकर सो गए। रात को लगभग 11 बजे किसानों ने बैठक करके सुबह 10 बजे बॉर्डर क्रॉस करने की रणनीति बनाई। जानकारी के मुताबिक, रात को करीब 5000 से ज्यादा किसान और बॉर्डर पर पहुंचे है। आज दिनभर दातासिंह वाला बॉर्डर पर घमासान रहने की आशंका है। हर प्रकार की व्यवस्था पुलिस भी कर रही है।

Read also: तुला राशि वाले आज कार्य को पूरा करेंगे, जानें आज का राशिफल

सरकार व किसानों के बीच समझौता होता है तो ही अब यह आंदोलन रुक सकता है, नहीं तो यह काफी आगे बढ़ जाएगा। दातासिंह वाला बाॅर्डर यदि किसानों ने क्रॉस कर दिया तो फिर दिल्ली तक उनको रोकने वाला कोई नहीं है। सर्वजातीय खाप के राष्ट्रीय संयोजक व भारतीय किसान मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी टेकराम कंडेला ने कहा है कि केंद्र सरकार किसानों की एमएसपी का सभी फसलों पर कानूनी दर्जा दिया जाए और कृषि के लिए स्वामीनाथन की रिपोर्ट को पूरी तरह से लागू किया जाए। किसानों की आर्थिक स्थिति को देखते हुए सभी के कर्ज माफ किए जाएं। कंडेला ने किसान आंदोलन पर बोलते हुए कहा है कि किसानों को शांतिपूर्ण आंदोलन करने से रोका जा रहा है। इस बारे में सभी को एकजुट करने के लिए संपर्क किया जा रहा है। कंडेला ने किसान नेताओं व सरकार से बातचीत के तरीके से इन मांगों पर पूरी तरह से विचार करना चाहिए ताकि आंदोलन शांति तरीके से चले। खाप पंचायतें हर आंदोलन में शांति चाहती है के शांतिपूर्वक तरीके से करने के पक्ष में रही है।

 Kisan andolan

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments