Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeUncategorizedनए साल पर तिरुमाला मंदिर पहुंचीं जान्हवी कपूर:बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया भी साथ...

नए साल पर तिरुमाला मंदिर पहुंचीं जान्हवी कपूर:बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया भी साथ थे; एक्ट्रेस ने लिखा- न्यू ईयर की शुरुआत अब हुई

Janhvi Kapoor 

जान्हवी कपूर शुक्रवार को अपने बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ तिरुमाला के श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर पहुंचीं। वहां उन्होंने पूजा-अर्चना की। इस दौरान जान्हवी गोल्डन साड़ी में नजर आईं। वहीं उनके बॉयफ्रेंड शिखर भी पारंपरिक परिधान धोती में थे।

इन दोनों के साथ टॉलीवुड एक्ट्रेस माहेश्वरी भी थीं। जान्हवी ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर भी शेयर की। जान्हवी ने कहा कि उन्हें अब लग रहा कि नए साल की शुरुआत हो चुकी है।

जान्हवी ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर मनाया नया साल
जाहिर है कि नए साल की शुरुआत में इंडस्ट्री के कई सेलेब्स देश के बाहर गए। कुछ ने घर पर ही नया साल मनाया। जान्हवी ने मंदिर जाकर नए साल की मंगलकामना की है। जान्हवी की मां श्रीदेवी का संबंध तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश दोनों से है।

इसी वजह से जान्हवी भी साउथ के रीति-रिवाजों और वहां के मंदिरों के साथ जुड़ी हुई हैं। जान्हवी को कई बार साउथ के प्रसिद्ध मंदिरों में पूजा करते देखा गया है।

इस मंदिर में करोड़ों का चढ़ावा चढ़ता है, हर साल लाखों श्रद्धालु आते हैं
तेलंगाना के तिरुपति जिले में तिरुमाला के पहाड़ियों में स्थित दुनिया के सबसे समृद्ध मंदिर भगवान वेंकटेश्वर मंदिर की ख्याति जगत प्रसिद्ध है। करीब दो हजार साल पुराने इस मंदिर में दर्शन के लिए दुनिया के कोने-कोन से श्रद्धालु आते हैं। सोने-चांदी और धन चढ़ाते हैं।

यहां हर साल करोड़ों का चढ़ावा चढ़ता है। यहां भगवान के दर्शन के लिए लंबी-लंबी लाइनें लगती हैं। थोड़ी देर दर्शन के लिए लोगों को 21 से 24 घंटे तक लाइनों में रहना पड़ता है। भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन के लिए 21 घंटे की कड़ी प्रतीक्षा के बाद नंबर आता है।

READ ALSO:खालिस्तानी अमृतपाल का साथी दिल्ली रेलवे स्टेशन से अरेस्ट:अजनाला कोर्ट से 3 दिन का रिमांड मिला; बरिंदर किडनैप मामले में गिरफ्तारी

जान्हवी के बॉयफ्रेंड शिखर के बारे में जानिए..
जान्हवी के बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया महाराष्ट्र के पूर्व सीएम सुशील कुमार शिंदे के नाती हैं। जान्हवी और शिखर ने एक लंबे समय तक एक दूजे को डेट किया है, जिसकी जानकारी खुद जान्हवी ने कॉफी विद करण के एक एपिसोड में दी थी। बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। हालांकि पिछले एक साल दोनों फिर साथ में हैं।

Janhvi Kapoor 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments