Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomePUNJABपंजाब के 18 जिले घने कोहरे की चपेट में !

पंजाब के 18 जिले घने कोहरे की चपेट में !

पंजाब में ठंड का कहर बढ़ गया है। घना कोहरा भी लोगों के लिए आफत बन गया है। प्रदेश में अधिकतर स्थानों पर घना कोहरा छाया है। विजिबिलिटी भी बहुत कम है। सूबे के अधिकतर जिलों का तापमान 10 डिग्री से भी नीचे गिर गया है। कोहरे का असर सड़क आवाजाही, ट्रेन व हवाई उड़ानों पर भी पड़ रहा है।

मौसम विभाग ने आज पूरे दिन के लिए घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। साथ ही लोगों को हिदायत दी है कि सड़कों पर निकलते समय फॉग लाइट का प्रयोग करे और ज्यादा जरूरी पर होने घर से निकले।

मौसम विभाग की माने तो पंजाब के सीमावर्ती 5 जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर और फतेहगढ़ में कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि शेष अन्य सभी जिलों में घने कोहरे का रेड अलर्ट है। वहीं, मौसम विभाग की माने तो अब राज्य में तापमान लगातार गिर रहा है। 24 घंटे में 4 डिग्री से ज्यादा तापमान गिरा है। राज्य में सबसे अधिक तापमान बठिंडा का 18 डिग्री रहा है।

also read :- चंडीगढ़ बॉर्डर पर जुटे पंजाब के किसान

अगर आप नए साल के जश्न पर कही जाने की तैयारी में है तो थोड़े सावधान रहे। जहां आप जा रहे है, उस इलाके के मौसम पर ध्यान जरूर रखे। साथ ही फ्लाइट या ट्रेन जाने के सीधे एयरपोर्ट या स्टेशन न पहुंच जाए, जबकि उनके बारे में पहले पूछताछ कर ले। साथ ही खाने पीने का विशेष ख्याल रखे। क्योंकि चौबीस घंटे में चंडीगढ़ की आठ व अमृसतसर की 13 फ्लाइटों पर असर पड़।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments