Saturday, September 21, 2024
Google search engine
HomeUncategorizedपंजाब के 30 फीसदी पेट्रोल पंप ड्राई: कुछ में एक दिन का...

पंजाब के 30 फीसदी पेट्रोल पंप ड्राई: कुछ में एक दिन का तेल बचा

Petrol pump dry

पंजाब में ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल का असर दिखना शुरू हो गया है। प्रदेश के लगभग 4100 पंपों में से 30% पंप कल रात ही खाली हो चुके थे। वहीं कई पेट्रोल पंपों पर मात्र एक दिन का तेल बचा है, जो आज शाम तक बिक जाएगा। यह जानकारी कपूरथला के दोआबा पेट्रोल पंप मालिक व पंजाब पेट्रोल पंप एसोसिएशन के प्रधान परमजीत सिंह दोआबा ने दी। उन्होंने कहा कि अगर हड़ताल नहीं खुली तो हालात और भी बिगड़ सकते है। पंजाब के पेट्रोल पंपों में मुख्य रूप से बठिंडा, जालंधर और संगरूर से तेल की सप्लाई होती है। इस काम में ट्रक, टैंकर पिकअप और कई तरह के वाहन प्रयोग होते है। जबकि तेल कंपनियों के अपने वाहन भी रहते हैं लेकिन हड़ताल की वजह से तेल कंपनियों के वाहन भी तेल नहीं ले जा पा रहे है। हड़ताल को लेकर सरकार और तेल कंपनियां भी गंभीर हैं। ऐसे में इस हड़ताल से आम जरूरी सेवाएं प्रभावित न हो, इसके लिए सरकार व तेल कंपनियां हड़ताल पर बैठे ऑपरेटरों से बातचीत कर रही है। उम्मीद है शाम तक कोई रास्ता निकाला जाएगा।

Read also: SGPC ने केंद्र-सीबीएसई से मांगा स्पष्टीकरण

पंजाब पेट्रोल पंप एसोसिएशन के प्रवक्ता व मोहाली पेट्रोल पंप एसोसिएशन के प्रधान अश्विंदर मोंगिया ने कहा कि हड़ताल खत्म नहीं होती तो आज के बाद स्थिति गंभीर हो जाएगी। 40 से 45 फीसदी पेट्रोल पंप मंगलवार शाम तक ड्राई हो जाएंगे। दूसरी तरफ इस वजह से पेट्रोल पंप को नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। क्योंकि लोग अन्य राज्य से तेल डलवाकर आ जा रहे हैं। अगर ड्राइवरों की हड़ताल लंबी चली तो प्रदेश की मंडियों में भी असर दिखेगा। खासकर सब्जी मंडियों में इसका असर अधिक होगा, क्योंकि अधिकतर सब्जी बाहरी राज्यों से आती हैं। दिल्ली, हिमाचल और अन्य प्रदेशों से वाहनों की संख्या कम होने लगी है।

Petrol pump dry

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments