Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomePUNJABपंजाब में रेल ट्रैक पर डटे किसान; टोल भी फ्री

पंजाब में रेल ट्रैक पर डटे किसान; टोल भी फ्री

Farmer protest update 

पंजाब के किसान दिल्ली कूच पर अड़े है। 2 दिन से वे हरियाणा की सीमाओं पर डटे है। केंद्र सरकार से दो बार वार्ता विफल होने के बाद किसानों और केंद्र सरकार के बीच अब गुरुवार को चंडीगढ़ में शाम 5 बजे तीसरे दौर की बातचीत होगी। बैठक में 3 केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, अर्जुन मुंडा और नित्यानंद राय शामिल होंगे। पहले यह बैठक बुधवार शाम को ही प्रस्तावित थी। इसे बाद में वीरवार के लिए निर्धारित कर दिया गया।

Read also: फैमिली में अपनों का मिलेगा सहयोग, धार्मिक यात्रा की बनेगी प्लानिंग, पढ़िए राशिफल

सरवण सिंह पंधेर ने बताया कि तीन मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि किसान शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे है, तो बलप्रयोग क्यों किया जा रहा है। पंजाब में आज सुबह 11 बजे से 2 बजे सारे सभी टोल प्लाजा फ्री किए जाएंगे। हाईवे बंद होने से दिल्ली से आने वाले उद्योगपति व कर्मी गांवों के रास्ते आ रहे है। दिल्ली में कार्यरत सोनीपत के सरकारी विभागों के कर्मियों को भी परेशानी हो रही है। सोनीपत शहर में रहने वाले अधिकारी व कर्मचारी ट्रेन का सहारा लेकर दिल्ली जा रहे है। हाईवे से सटे गांवों में रहने वालों को मुसीबत हो रही है। टिकरी बॉर्डर से पहले सेक्टर 9 मोड़ पर तैनात बीएसएफ और आईटीबीपी के जवान खाना खाने के बाद बीमार पड़ गए। लूज मोशन की शिकायत के बाद सभी 11 जवानों को हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया। किसानों के दिल्ली कूच पर हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने कहा कि किसान लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखे।

Farmer Protest Live Updates 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments