Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeUncategorizedपंजाब में AAP का लोकसभा का चुनावी नारा:'ससंद च वी भगवंत मान, खुशहाल...

पंजाब में AAP का लोकसभा का चुनावी नारा:’ससंद च वी भगवंत मान, खुशहाल पंजाब ते वधेगी शान’

Lok Sabha Election Campaign

आम आदमी पार्टी (AAP) थोड़ी देर में अपने चुनावी कैंपेन का आगाज करेगी। इसके लिए आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल विशेष तौर पर मौजूद रहेंगे। इस संबंध में मोहाली में समागम रखा गया है।

इस दौरान पंजाब चुनाव के लिए आप की तरफ से ‘ससंद च वी भगवंत मान, खुशहाल पंजाब ते वधेगी शान’ (संसद में भी भगवंत मान, खुशहाल पंजाब और बढ़ेगी शान) का नारा देगी। इसके साथ ही 2 सालों में आप सरकार द्वारा किए गए कामों का ब्योरा भी तैयार किया गया है। इन्हीं के सहारे पार्टी लोगों से सीधा जुड़ने की कोशिश करेगी।

पंजाब सरकार जीरो बिल, घर-घर रोजगार मुहिम, आम आदमी क्लिनिक, हर खेत नहरी पानी व भ्रष्टाचार मुहिम को अपनी बड़ी उपलब्धि के रूप में चुनावी मुहिम में शामिल करेगी। वहीं, केंद्र सरकार द्वारा पंजाब के रोके गए रूरल डेवलपमेंट फंड के मामले को भी लोगों के बीच लेकर जाएंगे। इस बार राज्य में चुनावी मुहिम पूरी तरह से सीएम भगवंत मान के हाथ में रहेगी।

आम आदमी पार्टी इस हफ्ते पंजाब के उम्मीदवारों की सूची जारी करेगी। इसके लिए भी पार्टी की तरफ से तैयारियां चल रही हैं। राज्य की सभी 13 सीटों पर पार्टी की तरफ से संभावित 3-3 उम्मीदवारों के नामों का सर्वे करवाया जा रहा है। इसके अलावा जिन सीटों पर उम्मीदवार नहीं हैं। उस कमी को पूरा करने के लिए जोड़-तोड़ की राजनीति पर भी काम चल रहा है। क्योंकि CM भगवंत मान पहले ही 13-0 का नारा दे चुके हैं। वह हर मंच से इस बात को दोहरा रहे हैं।

2019 में पार्टी को मिली थी एक सीट

2019 के लोकसभा चुनाव के समय में राज्य में कांग्रेस पार्टी की सरकार थी। उस समय कांग्रेस राज्य की 13 सीटों में से 8 सीटें जीतने में कामयाब रही थी। जबकि, शिरोमणि अकाली दल-भाजपा का गठबंधन था। दोनों दल 4 सीटें जीत पाए थे। जबकि, आम आदमी पार्टी के खाते में एक सीट आई थी।

READ ALSO: यूट्यूबर से समझौता कर बोले एल्विश यादव, भाईचारा ऑन टॉप:केस दर्ज हुआ तो माफी मांग मैक्सटर्न से समझौता किया

संगरूर से CM भगवंत मान खुद सांसद चुने गए थे। हालांकि 2022 में हुए विधानसभा चुनाव जीतने के बाद भगवंत मान राज्य के मुख्यमंत्री बने। इसके बाद संगरूर लोकसभा चुनाव सीट पर हुए उप चुनाव में पार्टी चुनाव हार गई थी। वहां से शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के सिमरनजीत सिंह मान चुनाव जीते थे। इसके बाद पार्टी ने जालंधर लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की थी।

Lok Sabha Election Campaign

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments