Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeBREAKING NEWSपंजाब विधानसभा में किसान आंदोलन पर जबरदस्त हंगामा:पूरा भाषण नहीं पढ़ सके...

पंजाब विधानसभा में किसान आंदोलन पर जबरदस्त हंगामा:पूरा भाषण नहीं पढ़ सके गवर्नर

Budget Session Of Punjab

पंजाब सरकार का बजट सत्र आज से शुरू हो गया है। विधानसभा की कार्यवाही के पहले दिन गवर्नर का अभिभाषण शुरू होते ही किसान आंदोलन पर जबरदस्त हंगामा हो गया। कांग्रेस विधायकों ने गवर्नर की स्पीच बीच में रोक दी। उन्होंने किसान आंदोलन और उसमें शुभकरण की मौत का मामला उठाया। गवर्नर ने उन्हें काफी समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माने। जिसके बाद गवर्नर ने अपने भाषण की पहली और आखिरी लाइन पढ़ी और विधानसभा से चले गए।

कांग्रेस विधायकों ने कहा कि पंजाब के CM भगवंत मान राज्य की सीमा में भी किसानों की सुरक्षा नहीं कर सके। किसान शुभकरण की मौत पर पुलिस को अज्ञात बनाकर FIR दर्ज की गई। हरियाणा के गृह मंत्री पर केस दर्ज क्यों नहीं किया गया?। उन्होंने कहा कि किसान शुभकरण सिंह का पोस्टमॉर्टम रात के अंधेरे में किया गया। यह कानून का उल्लंघन है।

बजट सत्र का शेड्यूल​​​​​​​
पंजाब विधान सभा के बजट सत्र की शुरुआत शुक्रवार को राज्यपाल के भाषण से हुई। दोपहर में दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके बाद 2 और 3 मार्च को अवकाश रहेगा। फिर 4 मार्च को राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस होगी। यह बहस सिर्फ एक ही दिन की रहेगी। 5 मार्च को सरकार की तरफ से अपना बजट पेश किया जाएगा। उसके अगले दिन बजट पर बहस होगी।

7 सात मार्च को नॉन ऑफिशियल डे रहेगा। इस दिन प्राइवेट बिल आएंगे। 8,9,10 को सरकारी अवकाश रहेगा। वहीं, 11 और 12 मार्च को लैजिस्लेटर बिजनेस है। इसमें बिल पेश होंगे। 13 और 14 मार्च का नॉन ऑफिशियल डे है। इस दिन प्राइवेट बल आएंगे। 15 मार्च को भी बिल आएंगे। साथ ही इस दिन सत्र को अनिश्चित काल के स्थगित किया जाएगा।

भाजपा विधायक अश्वनी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस को अपना इतिहास देखना चाहिए। जब उनकी सरकार थी तो उन्होंने किसानों के लिए क्या किया। मोदी सरकार ने कितना काम किया, इस पर ही बहस होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आंदोलन करना लोकतांत्रिक अधिकार है लेकिन समाधान बातचीत से निकलता है। केंद्र की आंदोलन को लेकर खुली ऑफर है, वे खुद चलकर यहां आए।

उन्होंने कहा कि अगर हरियाणा 14 फसलों पर MSP दे सकता है तो पंजाब क्यों नहीं देता?

विपक्षी दल नेता बोले- पुलिस अज्ञात कैसे हो सकती है

कांग्रेस विधायक दल नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि सीएम भगवंत मान पंजाब की सीमा को भी प्रोटेक्ट नहीं कर सके। मान को सीएम रहने का अधिकार नहीं है, उन्हें इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसान शुभकरण की मौत पर दर्ज FIR में पुलिस कैसे अज्ञात हो सकती है।

बाजवा ने कहा कि गवर्नर ने खुद ही उनका भाषण नहीं पढ़ा। वह झूठ का पुलिंदा था।

मंत्री बलबीर बोले- संवैधानिक गरिमा का उल्लंघन किया

सेहत मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि कांग्रेस विधायकों ने संवैधानिक गरिमा का उल्लंघन किया है। उनके पास 15 दिन का समय था, इस मुद्दे को उठा सकते थे लेकिन उन्होंने जानबूझकर हंगामा किया।

READ ALSO: किसानों ने दिल्ली कूच का फैसला 3 दिन टाला:पंधेर बोले- शुभकरण के भोग के दिन फैसला लेंगे..

मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा- कांग्रेसियों ने लोकतंत्र का कत्ल किया

मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ ड्रामेबाजी कर रही है। वह किसानों की तथाकथित हितैषी बन रही है। कांग्रेस करीब 40-50 साल केंद्र में रही, तब क्यों नहीं MSP की गारंटी का कानून दिया गया। वह मगरमच्छ के आंसू बहा रही है। कांग्रेस विधायकों ने लोकतंत्र का कत्ल किया है। उन्होंने बिना बात के राई का पहाड़ बनाया। कांग्रेस चाहती तो बाद में इस पर चर्चा कर सकती थी।

Budget Session Of Punjab

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments