Wednesday, October 23, 2024
Google search engine
Wednesday, October 23, 2024
HomeUncategorizedफतेहाबाद में 9वीं के छात्र ने खुद को गोली मारी:हिसार के निजी...

फतेहाबाद में 9वीं के छात्र ने खुद को गोली मारी:हिसार के निजी अस्पताल में मौत; मानसिक परेशानी का इलाज चल रहा था

Fatehabad Tohana News

हरियाणा के फतेहाबाद के जिले के माधुवाना गांव के रहने वाले 16 वर्षीय लड़के ने खुद को गोली मार ली। लड़के की हिसार के निजी अस्पताल में मौत हो गई। मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया। टोहाना सदर थाना पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्यवाही की है। मृतक का नाम कुशाल है और परिजनों के अनुसार वह मानसिक रूप से परेशान था। उसका हिसार के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था।

मिली जानकारी के अनुसार फतेहाबाद के टोहाना क्षेत्र के गांव माधुवाना निवासी प्रॉपर्टी डीलर अनिल गांव के पास ढाणी में रहता है। उसका छोटा बेटा 16 वर्षीय कुशाल नौवीं कक्षा में पढ़ता था। वह मानसिक रूप से परेशान रहता था। उसकी करीब डेढ़ साल से हिसार के निजी अस्पताल में दवाई चल रही थी। 25 फरवरी को कुशाल अपने घर पर मौजूद था। घर के अन्य सदस्य खेत में चारा काटने के लिए गए थे।

READ ALSO: करनाल में 3 युवकों पर जानलेवा हमला:कोर्ट से लौट रहे थे; स्कॉर्पियो सवारों ने पीछा कर कार को मारी टक्कर, फिर बरसाए लाठी-डंडे

लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को मारी गोली

टोहाना सदर थाना के SI सूबे सिंह ने बताया कि 16 वर्षीय कुशाल ने कमरे में जाकर लाइसेंस रिवाल्वर से खुद को कनपटी के पास गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर परिजन घर पहुंचे और घायल कुशाल को हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां सोमवार देर शाम उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया।

Fatehabad Tohana News

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments