Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeUncategorizedरोहित शेट्टी ने शेयर किया चेन्नई एक्सप्रेस से जुड़ा किस्सा

रोहित शेट्टी ने शेयर किया चेन्नई एक्सप्रेस से जुड़ा किस्सा

Rohit Shetty Shared The Story

रोहित शेट्टी ने फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ से जुड़ा एक मजेदार खुलासा किया। रोहित ने बताया कि शाहरुख खान कि फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ का फेमस सॉन्ग ‘लुंगी डांस’ फिल्म में आखिरी मिनट में जोड़ा गया था। इस गाने को फिल्म में डालने की पहले कोई तैयारी नहीं थी।

उन्होंने बताया कि जब हनी सिंह की शाहरुख खान से मुलाकात हुई। तब उन्होंने शाहरुख को ये गाना सुनाया। ये गाना सुनने के बाद उन्हें बहुत पसंद आया। शाहरुख ने रोहित को फोन करके ये गाना सुनने के लिए कहा। जब रोहित ने गाना सुना तो उन्हें भी गाना पसंद आया। लेकिन उन्होंने गाने में एक छोटा सा बदलाव करने के लिए कहा।

दरअसल उनके गाने में एक लाइन थी ‘कोकोनट में वोडका मिला के’ रोहित ने दर्शकों की वजह से इस लाइन को बदलने के लिए कहा। क्योंकि बहुत सारे कम उम्र के बच्चे उनकी फिल्में देखते हैं। बाद में, इस गाने में वोडका की जगह ‘नारियल में लस्सी मिला के’ में बदल दिया गया। इसी तरह गाना आखिरी मोमेंट पर फिल्म में रखने के बारे में सोचा गया।

एक फैन ने रोहित शेट्टी से पूछा कि क्या उनके और शाहरुख खान के बीच कुछ चल रहा है, जिसके कारण उन्होंने 2015 में दिलवाले आने के बाद से वो साथ में काम नहीं किए। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है।

इसके अलावा, उन्होंने शाहरुख के साथ काम करने के बारे में कहा-अगर मुझे कोई अच्छी कहानी मिलती है, अगर हमें साथ काम करना है तो वो कहानी चेन्नई एक्सप्रेस से बेहतर होनी चाहिए। सबसे खास बात यही है कि कोई अच्छी कहानी मिलती है तो हम जरुर साथ काम करेंगे।

READ ALSO:हरियाणा में आज हर तरफ राम ही राम

2006 में रोहित शेट्टी को मिली थी पहली सफलता

रोहित शेट्टी ने 2006 में अपनी दूसरी फिल्म गोलमाल से सफलता हासिल की। तब से, उन्होंने सिंघम, बोल बच्चन, सिंघम रिटर्न्स, दिलवाले, गोलमाल अगेन, सिम्बा, सूर्यवंशी जैसी कई हिट फिल्में बनाईं। फिलहाल वो अजय देवगन, करीना कपूर खान, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ, जैकी श्रॉफ और अर्जुन कपूर जैसे स्टार्स के साथ सिंघम अगेन पर काम कर रहे हैं।

उन्होंने हाल ही में वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स के साथ अपना ओटीटी डेब्यू भी किया, इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा, शिल्पा शेट्टी कुंद्रा और विवेक ओबेरॉय नजर आए हैं। इसे 18 जनवरी को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया था।

Rohit Shetty Shared The Story

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments