Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeBREAKING NEWSलुधियाना में फिर मिले 25 गायों के शव:लोगों में प्रशासन के खिलाफ...

लुधियाना में फिर मिले 25 गायों के शव:लोगों में प्रशासन के खिलाफ रोष

Tajpur Road Cows Dead ‌Bodies

पंजाब के लुधियाना में आज सुबह फिर ताजपुर रोड पानी वाली टंकी के पास गायों के शव मिले हैं। इनमें करीब 19 गोवंश और 5 से 6 गाय हैं। ये गाय किन कारणों से मरी हैं, इस बारे में अभी कोई खुलासा नहीं हुआ। लगातार पशुओं के शव मिलना चिंता का विषय है। हिंदू धर्म के लोगों में गायों के शव मिलने के कारण प्रशासन के खिलाफ गुस्सा है।

बता दें कि इस घटना से दो दिन पहले टिब्बा रोड स्थित कूड़ा डंप से 10 से अधिक गायों के शव मिले थे। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला भी दर्ज किया था। आज सुबह इलाका निवासी समाज सेवक भोला सैर करने निकले तो उन्होंने कई गोवंश मृत अवस्था में पड़े देखे, जिन्होंने शोर मचाया और लोगों को एकत्र किया।

भोला ने कहा कि इलाके में अवैध रूप से हड्‌डा रोड़ी बनी है। आज करीब गोवंश और गाय मिलाकर 25 शव उन्हें यहां मिले हैं। भोला ने डेयरी संचालकों पर आरोप लगाया कि जब पशु दूध देना बंद कर देते हैं तो डेयरी संचालक उन पशुओं को या तो खुला सड़कों पर छोड़ देते हैं या फिर वह हड्‌डा रोड़ी में छोड़ जाते हैं।

बोरियां में मिले शव
समाजसेवी भोला ने कहा कि गोवंश के शव किसी शरारती व्यक्ति ने बोरियों में डालकर फेंके हैं। घटना स्थल पर थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस पहुंची। शिव सेना इंसाफ के नेता नीरज ने कहा कि 2 दिन पहले भी गायों के शव कूड़ा डंप से मिले हैं। आज फिर बड़ी संख्या में गाय और गोवंश मरे हुए मिले हैं।

READ ALSO: हरियाणा में SUV ने खड़ी कार को टक्कर मारी:6 लोगों की मौत; ड्राइवर टायर बदल रहा था, महिलाएं बाहर खड़ी थीं

पुलिस प्रशासन को डेयरी संचालकों की जांच करनी चाहिए। उनसे रिकॉर्ड लेना चाहिए कि उनके पास कितने पशु हैं। यदि कोई पशु मरता है तो उसकी संभाल सही तरीके से होने चाहिए न की सड़कों फेंकने चाहिए। आज इन गायों को गंदगी से निकाला है। कुत्ते मरी हुई गायों को नोच रहे थे।

Tajpur Road Cows Dead ‌Bodies

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments