Sunday, September 8, 2024
Google search engine
HomePUNJABलुधियाना में NIA की रेड, सिमरजीत सिंह के करीबी कंग से पूछताछ,...

लुधियाना में NIA की रेड, सिमरजीत सिंह के करीबी कंग से पूछताछ, बाबा बघेल से जुड़े लिंक खंगाले

NIA Raid in Ludhiana: एनआईए ने बुधवार सुबह लुधियाना के खन्ना में रेड की। यह रेड सिमरजीत सिंह बैंस के करीबी सरबजीत सिंह कंग के घर और नशा मुक्ति केंद्र के घर पर की गई। सरबजीत सिंह पूर्व में लोक इंसाफ पार्टी के जिलाध्यक्ष भी रहे चुके हैं। करीब 3 घंटे तक अधिकारियों ने सरबजीत सिंह और उसके परिवारवालों से पूछताछ की। इस दौरान एजेंसी ने कंग के विदेशी लिंक भी खंगाले।

घर पर पूछताछ के बाद एनआईए की टीम कंग को लेकर उनके नशा मुक्ति केंद्र भी पहुंचीं। यहां भी करीब आधे घंटे तक जांच ली। इसके बाद टीम रवाना हो गई। जानकारी के अनुसार कंग ने 10 महीने पहले अमेरिका में बैठे बाबा बघेल नामक व्यक्ति से फोन पर बात की थी। उनकी वीडियो काॅल पर हुई बातचीत सोशल मीडिया पर भी वायरल हुई थी। बता दें कि बाबा बघेल पहले से ही अन्य जांच एजेंसियों के रडार पर है।

READ ALSO :राज्य में दिव्यांगजनों को राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल में 100 प्रतिशत छूट: डा. बलजीत कौर

एनआईए ने पूछे ये सवाल

जानकारी के अनुसार एनआईए ने कंग से बघेल के साथ संबंधों के बारे में पड़ताल की। इतना ही नहीं उन्होंने कंग से पूछा कि अब तक कितनी बात बात हुई। कितने समय से जान-पहचान है। ये सभी सवाल उनसे पूछे गए। हालांकि अब तक कि जांच उनका कोई विदेशी लिंक सामने नहीं आया है। रेड के बाद कंग खुद मीडिया के सामने आए। उन्होंने बताया कि 10 महीने पहले उन्होंने स्क्रैप चोरी के गिरोह का पर्दाफाश किया था। इस मामले में उन्होंने कई बार पंजाब पुलिस के जवान गोल्डी पीपी की कार्यशैली पर सवाल उठाए।

मैं बाबा बघेल को नहीं जानता

इस दौरान उन्हें अमेरिका से बाबा बघेल नामक व्यक्ति का फोन आया। जिसे वे नहीं जानते थे। वीडियो में बघेल गोल्डी पीपी का बोयोडाटा मांग रहा था। उन्होंने बताया कि वे खुद गोल्डी के बारे में खुलासा करना चाहते हैं। वहीं कंग ने दावा किया कि उनका विदेशी लिंक नहीं है। एनआईए की टीम उन्हें क्लीन चिट देकर गई है। उन्होंने बताया कि जरूरत पड़ी तो वे आगे भी जांच एजेंसी के समक्ष जाएंगे।

NIA Raid in Ludhiana:

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments