Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeBREAKING NEWSशंभू-खनौरी के साथ डबवाली बॉर्डर पर भी धरना देंगे किसान:शुभकरण के भोग...

शंभू-खनौरी के साथ डबवाली बॉर्डर पर भी धरना देंगे किसान:शुभकरण के भोग तक टाला दिल्ली कूच

Farmers Protest Kisan Andolan

पंजाब-हरियाणा के शंभू और खनौरी बॉर्डर पर डटे किसानों के आंदोलन का आज (2 मार्च) 19वां दिन है। किसान MSP की गारंटी का कानून बनाने समेत अन्य मांगों को संघर्ष कर रहे हैं। शुभकरण का भोग न होने तक किसान दिल्ली कूच नहीं करेंगे। आज पंजाब के कलाकार किसानों को सपोर्ट करने के लिए बॉर्डर पर पहुंचेंगे।

पिछले किसान आंदोलन को पंजाबी कलाकारों ने काफी बल दिया था और युवाओं को जोड़ने का काम किया था।

इसके अलावा किसान नेताओं ने ऐलान किया है कि अब किसान आंदोलन शंभू-खनौरी बॉर्डर के साथ-साथ डबवाली बॉर्डर पर भी किसानों का धरना जारी रहेगा। 3 मार्च को शुभकरण का भोग है, तब तक कोई मूवमेंट नहीं रहेगी।

शुभकरण की मौत के बाद टाल दिया था फैसला
21 फरवरी को खनौरी बॉर्डर पर शुभकरण सिंह की मौत के बाद किसानों ने दिल्ली कूच का फैसला 29 फरवरी तक के लिए टाल दिया था, लेकिन 29 फरवरी को भी किसानों के दिल्ली कूच को लेकर कोई नई घोषणा नहीं की। अब किसान आगे बढ़ने का फैसला शुभकरण के भोग के बाद ही लेंगे।

किसान नेता सरवन पंधेर और जगजीत डल्लेवाल ने कहा कि शुभकरण की आध्यात्मिक शांति के लिए 3 मार्च को अंतिम अरदास की जाएगी। जिसके बाद ही अब आगे बढ़ने का फैसला लिया जाएगा। शुभकरण का बीते कल (29 फरवरी) ही अंति संस्कार किया गया है।

इस बीच मांगों को लेकर सभी ‎किसान संगठनों के फिर से एक मंच‎ पर आने की संभावना बनने लगी है।‎ क्योंकि संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) की 6 मैंबरी ‎कोआर्डिनेशन कमेटी ने दिल्ली कूच ‎कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा (गैर ‎राजनीतिक) और किसान मजदूर ‎मोर्चा से तालमेल करना शुरू कर दिया ‎है।

READ ALSAO:करनाल से संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा लापता:हीरे की अंगुठी-नकदी ले गई साथ

अब पंधेर व डल्लेवाल ग्रुप के दोनों ‎फोरम संयुक्त किसान मोर्चा (गैर ‎राजनीतिक) और किसान मजदूर‎ मोर्चा से भी 6 मेंबरी कोआर्डिनेशन‎ कमेटी बनेगी। कमेटी के नाम तय हैं।‎ दोनों कमेटी की शुक्रवार को बैठक ‎होगी। किसान संघर्ष कमेटी के प्रदेश‎ नेता सतनाम सिंह पन्नू ने कहा कि‎ कोआर्डिनेशन कमेटी ने संपर्क किया‎ है, बातचीत हुई है। इसलिए एसकेएम, ‎केएमएम के दोनों से 6 मेंबरी‎ कोआर्डिनेशन कमेटी बना रहे हैं।

Farmers Protest Kisan Andolan

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments