Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeBREAKING NEWSसंसद हमले की बरसी के द‍िन लोकसभा में बड़ी सुरक्षा चूक, दो...

संसद हमले की बरसी के द‍िन लोकसभा में बड़ी सुरक्षा चूक, दो लोगों ने संसद को किया धुआं-धुआं, देखें Video

Lok Sabha security lapse : संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान लोकसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। संसद की कार्यवाही के दौरान दो लोग अचानक से लोकसभा में घुस गए और दर्शक दीघा में कूदने लगे। इसके बाद सांसदों ने उन दोनों को पकड़ लिया और फिर सुरक्षा बलों के हवाले कर दिया। इस पर पीठासीन ने 2 बजे तक के लिए लोकसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी है।

साल 2001 में आज के ही दिन संसद पर आतंकी हमला हुआ था। संसद हमले की बरसी के द‍िन ही एक बार फिर लोकसभा सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है। महाराष्ट्र के रहने वाले अमोल शिंदे (25) और नीलम (42) लोकसभा विजिटर पर संसद के अंदर घुस गए। इसके बाद ये दोनों विजियर गैलरी से संसद में कूदे और फिर एक टेबल से दूसरे टेबल पर जम्प करने लगे। इसे लेकर पूरी संसद में हंगामा मच गया

https://x.com/mahendermanral/status/1734846469675577666?s=20

सांसदों ने दोनों आरोपियों को दबोचा

इसके बाद दोनों ने स्प्रे से संसद को धुआं-धुआं कर दिया। वह शख्स यह स्पे अपने जूते में छुपा कर लाया था। इस दौरान दोनों आरोपियों ने नारे लगाते हुए कहा कि काला कानून नहीं चलेगा। इसके बाद संसद में मौजूद सांसदों ने फटाफट दोनों को पकड़ लिया और फिर सुरक्षाकर्मियों को सौंप दिया है। पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर जाने लगी तो दोनों ने संसद के बाहर भी प्रदर्शन किया।

READ ALSO:IRCTC का सस्ता वैष्णो देवी दर्शन पैकेज! मिलेगी आने-जाने से लेकर ठहरने की सुविधा

संसद के बाहर भी दोनों ने छोड़ा धुआं

दिल्ली पुलिस का कहना है कि संसद के अंदर पकड़े गए दोनों आरोपियों ने संसद के बाहर ट्रांसपोर्ट भवन के सामने भी विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने फिर स्पे से धुएं छोड़े। आखिर संसद की सुरक्षा में इतनी बड़ी चूक कैसे हुई और किसने उन्हें अंदर जाने की अनुमति दी थी। इस मामले में आईबी और स्पेशल सेल की टीम भी दोनों से पूछताछ कर रही है। दिल्ली पुलिस की एंटी टेरर यूनिट स्पेशल सेल भी पार्लियामेंट पहुंच गई है।

Lok Sabha security lapse

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments