Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeUncategorizedस्विट्जरलैंड के फ्रेंडशिप एंबेसडर बने नीरज चोपड़ा:जंगफ्राउजोक में मशहूर आइस पैलेस में...

स्विट्जरलैंड के फ्रेंडशिप एंबेसडर बने नीरज चोपड़ा:जंगफ्राउजोक में मशहूर आइस पैलेस में लगाई पट्टिका..

Neeraj Chopra Friendship Ambassador

भारत के ओलिंपिक और विश्व चैंपियन भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा को स्विटजरलैंड के जंगफ्राउजोक में मशहूर आइस पैलेस में पट्टिका लगाकर सम्मानित किया गया। इस जगह की खास बात यह है कि यहां कई और स्टार खिलाड़ियों की पट्टिकाएं लगी हुई हैं। इसी के साथ ही नीरज को स्विट्जरलैंड के फ्रेंडशिप एंबेसडर भी बनाया गया है। वह भारत के एडवेंचर पसंद लोगों को स्विटजरलैंड के लिए प्रेरित करेंगे।

चोपड़ा की शानदार उपलब्धियों की प्रशंसा करते हुए स्विटजरलैंड पर्यटन ने एक बयान में कहा कि जंगफ्राउजोक ने स्मारक पट्टिका का अनावरण करने के लिए इस एथलीट का स्वागत किया। जंगफ्राउजोक को यूरोप का शिखर कहा जाता है।

चोपड़ा ने पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए अपना एक भाला भी दिया और इसे पट्टिका के साथ ही रखा गया है। इस तरह वह रोजर फेडरर और गोल्फर रोरी मैकलरॉय जैसे स्टार खिलाड़ियों के साथ शामिल हो गए हैं, जिनकी भी आइस पैलेस में ऐसी पट्टिकाएं हैं।

READ ALSO:यूट्यूबर भाना सिद्धू के पिता-भाई, बहन, लक्खा सिदाना पर FIR:CM मान का निवास घेरना था; NH और हत्या प्रयास की धारा भी जोड़ी

नीरज बोले- यूरोप के शिर पर खड़ा होकर खुश हूं
चोपड़ा ने पट्टिका के अनावरण पर आभार व्यक्त करते हुए कहा, इस देश में मुझे जो प्यार और सराहना मिली है, उससे मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मैंने सपने में इस शानदार आइस पैलेस में पट्टिका लगाए जाने के बारे में भी नहीं सोचा था, फिर भी मैं यहां हूं।

उन्होंने कहा, मैं बहुत खुश हूं जैसे मैं यूरोप के शिखर पर खड़ा हूं। चोपड़ा ने अपने भाला फेंकने के कौशल का प्रदर्शन करके आइस पैलेस में मौजूद लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। चोपड़ा ने इससे पहले स्विटजरलैंड में ओलिंपिक संग्रहालय को एक भाला उपहार में दिया था।

Neeraj Chopra Friendship Ambassador

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments