Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeBREAKING NEWSहरियाणा भाजपा ने खोले लोकसभा चुनाव कार्यालय: अंबाला में CM ने किया शुभारंभ

हरियाणा भाजपा ने खोले लोकसभा चुनाव कार्यालय: अंबाला में CM ने किया शुभारंभ

Haryana BJP Election 

लोकसभा चुनाव को लेकर हरियाणा में भाजपा ने चुनावी बिगुल फूंक दिया है। भाजपा ने लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के लिए आज प्रदेश भर में 10 लोकसभा सीटों पर चुनाव कार्यालयों का उद्घाटन भारत माता की जय के नारों और नारियल फोड़कर किया।

हालांकि, पार्टी द्वारा अभी तक लोकसभा टिकट के बंटवारे को लेकर किसी भी प्रकार का ऐलान नहीं किया गया है। लेकिन, पार्टी ने संगठन को मजबूती देने के लिए लोकसभा प्रभारी की नियुक्ति कर जिम्मेदारी सौंप दी है।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज अंबाला में, प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने फरीदाबाद और प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने कुरुक्षेत्र में लोकसभा चुनाव कार्यालयों का उद्घाटन किया। अब बीजेपी पार्टी के कार्यकर्ता जनता के बीच पहुंचकर केंद्र सरकार की योजनाओं को गिनाएंगे।

जिसमें वह सबका साथ, विकास, सबका विश्वास, जैसे मूल मंत्र के साथ काम करेंगे। वहीं, मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उद्घाटन के दौरान कहा कि हम लोकसभा के आगामी चुनाव के लिए तैयार हैं। पार्टी का हर कार्यकर्ता इस कार्य को लेकर उत्साह से ओतप्रोत है। साथ ही कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार हम केंद्र में सरकार बनाने जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल जन्म से ईमानदार: बिप्लब देब
बिप्लब देब ने लोकसभा कार्यालय के उद्घाटन के दौरान कहा कि मनोहर लाल खट्टर जन्म से ईमानदार हैं। कुछ लोग कर्म के साथ भ्रष्ट हो जाता हैं, लेकिन मनोहर लाल खट्टर ऐसे नहीं हैं। वहीं, बिप्लब देब ने नायब सैनी के बारे में बोलते हुए कहा कि वह बहुत गरीब घर से आते हैं। उनका पार्टी में किसी से कोई झगड़ा नहीं है। बिप्लब देब ने कहा कि जीत आपके स्वभाव में होनी चाहिए, जीत कोई दिला नहीं सकता है।

उन्होंने कहा कि भाजपा में कोई भी मुख्यमंत्री बन सकता है। कांग्रेस में खड़गे को तो बोलने भी नहीं दिया जाता, उनका माइक खींच लिया जाता है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी देश में 65 साल तक कांग्रेस की सरकार थी। तब न केवल पत्रकारों को दबाया गया, बल्कि उन्हें जेल भी भेजा गया, क्योंकि कांग्रेस में उनके कुत्ते को भी गाली देने पर जेल में डाल दिया जाता था।

उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने उन पर विश्वास जताया है, वह इस पर खरे उतरेंगे और हरियाणा में 10 की 10 लोकसभा जीतेंगे। क्योंकि उनके पास लोगों का समर्थन है, उन्होंने कभी हारना नहीं सीखा। इस बार भी हरियाणा में उनके नेतृत्व में हरियाणा में तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनेगी।

READ ALSO:विदेश भागने की फिराक में थे तस्कर:मुंबई-दिल्ली हेरोइन मामले में वांटेड, अमृतसर पुलिस ने 5 को पकड़ा

जानकारी के अनुसार आज मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अंबाला में सेक्टर-23 स्थित पार्टी कार्यालय में चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया। इसी तरह प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने फरीदाबाद में भाजपा कार्यालय का शुभारंभ किया। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने कुरुक्षेत्र के पुरानी फोर्ड ट्रैक्टर की एजेंसी, पिपली रोड पर चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया।

इसी प्रकार प्रदेश महामंत्री मोहन लाल बड़ौली पानीपत में, प्रदेश महामंत्री डॉ. अर्चना गुप्ता सोनीपत और प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया सिरसा में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। जबकि, पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा गुरुग्राम, केंद्रीय संसदीय बोर्ड की सदस्य डॉ. सुधा यादव भिवानी, राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ रोहतक, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने हिसार में पार्टी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया।

Haryana BJP Election 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments