Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeBREAKING NEWSहरियाणा में आज से 2 दिन बारिश:ओलावृष्टि की भी संभावना; करनाल की...

हरियाणा में आज से 2 दिन बारिश:ओलावृष्टि की भी संभावना; करनाल की रात सबसे ठंडी, दिन-रात के तापमान में 20 डिग्री का अंतर

Haryana Weather Update

हरियाणा में आज से 2 दिन तक मौसम खराब रहेगा। मौसम विभाग ने सूबे में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के असर से अधिकांश जिलों में 26 से 27 फरवरी तक बूंदाबांदी की संभावना जताई है। बारिश और लगभग 30 किलोमीटर स्पीड से हवाएं चलने से दिन और रात के तापमान में गिरावट आएगी।

इसके बाद 29 फरवरी से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। जिसके असर से बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यह बदलाव वर्तमान में कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हो रहा है।

इससे दक्षिण पूर्वी नमी वाली हवाएं और बीच-बीच में दक्षिणी पश्चिमी हवाएं चल रही हैं। विपरीत दिशाओं की हवाओं के मिलने से मौसम में बार-बार बदलाव और बादल-वाही देखने को मिल रही है।

हरियाणा में एक्टिव हो रहे दो पश्चिमी विक्षोभ

हरियाणा में दो पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहे हैं। पहला और दूसरा 29 फरवरी को। आज एक्टिव हो रहे विक्षोभ का असर 27 फरवरी तक रहेगा। इस विक्षोभ से प्रदेश के पश्चिमी व दक्षिणी जिलों में 26 व 27 फरवरी को बूंदाबांदी हो सकती है।

इसके बाद 29 फरवरी रात को एक नए मध्यम श्रेणी के पश्चिमी विक्षोभ से प्रदेश भर में 1 से 3 मार्च के दौरान तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश और कुछ जगहों पर गरज चमक के साथ ओलावृष्टि की भी संभावना है। इसके बाद फिर से धुंध और ठंड बढ़ेगी।

करनाल की रातें सबसे ठंडी रहीं

हरियाणा में मौसम में आए इस बदलाव का सबसे ज्यादा असर तापमान में देखने को मिल रहा है। दिन और रात के तापमान में 20 डिग्री से ज्यादा का फर्क देखने को मिल रहा है। सूबे में 24 घंटे के दौरान करनाल की रातें सबसे ठंडी रहीं। यहां का न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री रिकार्ड किया गया।

READ ALSO: 26 February 2024: इन राशियों की आज चमक जाएगी किस्मत, जागेगा सोया हुआ भाग्य, पढ़ें राशिफल

फतेहाबाद में दिन में भी पड़ रही है ठंड

वहीं गुरुग्राम का अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि सूबे के फतेहाबाद में दिन भी ठंड पड़ रही है, यहां का सबसे कम अधिकतम तापमान 21.7 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं मेवात में सबसे अधिक न्यूनतम तापमान 11.2 रिकॉर्ड किया गया।

Haryana Weather Update

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments