Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeBREAKING NEWSहरियाणा में पूर्व कांग्रेसी विधायक BJP में शामिल:CM ने किया स्वागत

हरियाणा में पूर्व कांग्रेसी विधायक BJP में शामिल:CM ने किया स्वागत

CM Manohar Lal 

हरियाणा के करनाल में पूर्व विधायक जिले राम ने सोमवार को कांग्रेस छोड़कर भाजपा जॉइन कर ली। उनके साथ इंद्री विधानसभा से इनेलो प्रत्याशी रहे प्रदीप कंबोज समेत 116 लोग भी भाजपा में शामिल हुए। इन सभी को सीएम मनोहर लाल और प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने भाजपा का पटका पहनाकर पार्टी जॉइन करवाई।

पूर्व विधायक जिले राम एक महीने पहले पूर्व सरपंच कर्म सिंह के सुसाइड केस में बरी हुए थे। इस केस में वह 9 महीने जेल भी काट चुके हैं। उन्हें विधानसभा चुनाव में टिकट मिलने की चर्चा है।

जिले राम शर्मा ने कहा कि हमने पार्टी जॉइन करने के लिए कोई शर्त नहीं रखी है। ना तो कोई पद और न ही कहीं से टिकट मांगी। मैंने भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी जॉइन की है।

वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने कहा कि जिले राम का पूरा मान सम्मान करेंगे। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने देश और प्रदेश मजबूती के साथ बदला है। आज दूर दराज बैठे व्यक्ति तक सरकार पहुंच रही है।

इससे पहले जिले राम शर्मा से पूछा गया था कि आप लोकसभा चुनावों की तैयारी कर रहे हैं या फिर विधानसभा की तो उन्होंने जवाब दिया था कि फिलहाल मेरी कोई तैयारी नहीं है। अगर पार्टी हाईकमान मौका देगी तो विधानसभा चुनाव लड़ूंगा। लोकसभा की हमारी कोई तैयारी नहीं है। मेरी तरफ से कोई शर्त नहीं रखी गई है।

असंध विधानसभा में भाजपा अपना सर्वे करवाएगी, अगर हम मेरिट में आ जाते हैं तो फैसला पार्टी का होगा और जो फैसला होगा, वह स्वीकार्य होगा। उनसे जब सवाल किया कि अगर भाजपा में भी टिकट नहीं मिलती है तो क्या फिर आजाद चुनाव लड़ेंगे, इस सवाल पर शर्मा ने कहा कि यह वक्त बताएगा।

एक महीने पहले करनाल में कंबोपुरा गांव के पूर्व सरपंच कर्म सिंह की मौत के मामले में CBI की विशेष कोर्ट ने जिले राम शर्मा को बरी किया था। 2014 में वह 9 माह जेल में भी रह चुके हैं।

जिले राम पर कर्म सिंह को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लगे थे। आरोप था कि कर्म सिंह से 3 लोगों को नौकरी दिलाने के लिए 12 लाख रुपए लिए थे, लेकिन नौकरी नहीं दिलाई और न ही पैसे लौटाए। ऐसे में कर्म सिंह ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया था।

READ ALSO: पंजाब विधानसभा बजट सेशन:पटियाला विधायक ने उठाया अवैध कब्जों का मुद्दा; बोले- धार्मिक स्थानों पर बन रहे शोरूम-दुकानें

जिले राम शर्मा ने असंध से 2009 में हरियाणा जनहित कांग्रेस (हजकां) की टिकट पर चुनाव लड़ा था। इसके बाद में वे कांग्रेस में शामिल हो गए थे। तब कांग्रेस सरकार ने इन्हें मुख्य संसदीय सचिव (CPS) बनाया था। फिर उन्होंने 2014 व 2019 में आजाद चुनाव लड़ा। जिसमें उन्हें हार मिली।

CM Manohar Lal 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments