Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeBREAKING NEWSहरियाणा से जुड़े उत्तराखंड वन घोटाले के तार:पंचकूला में डॉक्टर भाइयों के...

हरियाणा से जुड़े उत्तराखंड वन घोटाले के तार:पंचकूला में डॉक्टर भाइयों के घर ED रेड; पूर्व वन मंत्री हरक सिंह रावत के करीबी

Uttarakhand Forest Scam 

उत्तराखंड के वन घोटाले के तार हरियाणा से भी जुड़ गए हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की एक टीम पंचकूला में रेड करने के लिए पहुंची। पंचकूला के सेक्टर 25 में डॉ. विवेक और डॉ. विक्रम के घर ED रेड चल रही है। डॉ. विवेक और डॉ. विक्रम दोनों सगे भाई हैं। उनके रायपुररानी स्थित अस्पताल में भी यह रेड चल रही है। ED की टीमें सुबह 7 बजे से पंचकूला पहुंची थीं, तब से लेकर अब तक यह रेड जारी है।

प्रवर्तन निदेशालय उत्तराखंड के पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत से जुड़े कथित वन घोटाला मामले में हरियाणा के पंचकूला सहित दिल्ली, चंडीगढ़ और उत्तराखंड के कई स्थानों पर छापेमारी कर रही है।

फॉरेस्ट लैंड स्कैम में हो रही कार्रवाई
ED सूत्रों के मुताबिक, फॉरेस्ट लैंड स्कैम मामले में ED ये कार्रवाई कर रही है। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, रावत के मंत्री रहते कॉर्बेट पार्क के पाखरों रेंज में टाइगर सफारी प्रोजेक्ट के लिए 169 पेड़ों की जगह 6 हजार पेड़ों की अवैध रूप से कटाई की गई थी। इसके अलावा पाखरो रेंज में अवैध निर्माण भी हुआ था।

इस मामले में रावत और तब के कुछ अधिकारियों और उनके करीबियों पर मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप लगे हैं। ED आज इसी मामले को लेकर छापेमारी कर रही है। इससे पहले अगस्त, 2023 में विजिलेंस डिपार्टमेंट ने भी रावत के खिलाफ कार्रवाई की थी।

READ ALSO:सोचे हुए कार्य होंगे पूर्ण, आर्थिक स्थिति में होगा सुधार, पढ़ें दैनिक राशिफल

2022 में हरक सिंह रावत ने जॉइन की कांग्रेस
रावत 2019-20 में भाजपा सरकार में वन मंत्री थे। अनुशासनहीनता के आरोप में भाजपा ने उन्हें पार्टी से निष्कासित करते हुए कैबिनेट मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया था। इसके बाद 2022 में वह कांग्रेस में शामिल हो गए थे। रावत के साथ उनकी बहू अनुकृति गुसाई ने भी कांग्रेस का दामन थाम लिया था।

Uttarakhand Forest Scam 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments