Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeBREAKING NEWSहांसी में पंचायत में महिलाओं से छेड़छाड़:मायके में रह रही विवाहिता को...

हांसी में पंचायत में महिलाओं से छेड़छाड़:मायके में रह रही विवाहिता को लेने आए थे, भाई-भाभी को मारपीट कर किया घायल

Hansi Panchayat Women Molested

हिसार के हांसी के नज़दीक गांव बड़सी में लड़की के ससुराल वालों ने मायके वालों पर हमला किया। आरोप है कि सुसराल पक्ष के लोग दहेज़ के लिए लड़की को परेशान परेशान करते थे। 2 महीन से लडकी अपने मायके में ही रह रही थी।

पुलिस को दी शिकायत में गांव बड़सी निवासी विवाहिता मनीषा के भाई जगजीत ने बताया कि उन्होंने अपनी बहन मनीषा की शादी डेढ़ साल पहले राजस्थान निवासी मुंशीराम से की थी। शादी में 6 महीने बाद ही ससुराल वाले दहेज़ के लिए मनीषा को परेशान करने लगें और मनीषा को मारने- पीटने लगे। इसे लेकर कई बार पंचायत हुईं है। जिसके बाद 2 महीने से उसकी बहन मनीषा अपने मायके बड़सी गांव में ही रह रही हैं।

पंचायत में बोला गया हमला

लड़की के भाई ने बताया कि, बुधवार उसकी सुसराल पक्ष के लोग पंचायत करने के लिए हमारे घर पर आए थे। उनके साथ कुछ लड़के भी थे। आरोप है कि लड़के वालों ने हमारे घर की महिलाओं के साथ छेड़छाड़ व बदसलूकी की। जिसके बाद उन्होंने मायके पक्ष के लोगों पर हमला कर दिया। कुछ लड़कों ने मनीषा के भाई और भाभी पर हमला कर दिया। जिससे मनीषा और उसके भाई के सिर पर गहरी चोटें आई।

READ ALSO: 22 February 2024: परिवार में अच्छा रहेगा माहौल, मिलेगा दोस्तों का साथ, पढ़िए दैनिक राशिफल

घायलों को कराया अस्पताल में भर्ती

मामले की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को हांसी के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस का कहना है कि विवाहिता मनीषा की डेढ़ साल पहले राजस्थान में शादी हुईं थीं और उसका 5 महीने का एक बेटा भी हैं। मामले में जांच पड़ताल की जा रही है।

Hansi Panchayat Women Molested

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments