Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeBREAKING NEWSअमेरिका से पंजाब पहुंचा युवक का शव:परिवार ने इकलौते बेटे सेहरा बांधकर...

अमेरिका से पंजाब पहुंचा युवक का शव:परिवार ने इकलौते बेटे सेहरा बांधकर दी अंतिम विदाई, गोली लगने से हुई थी मौत

America Dead Body  Youth Reached Punjab

पंजाब के श्री माछीवाड़ा साहिब में गांव भमा कलां के युवक की अमेरिका में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई थी। करीब 22 वर्षीय जसदीप सिंह का शव शनिवार को गांव पहुंचा। जिसके बाद परिवार ने अपने इकलौते बेटे को सेहरा बांधकर अंतिम विदाई दी। इस ग़मग़ीन माहौल में पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ी। हर आंख नम थी।

जसदीप सिंह के पिता दलजीत सिंह मांगट किसान हैं। करीब 5 साल पहले जसदीप सिंह 10वीं पास करने के बाद अपने मामा के पास अमेरिका गया था। कैलिफोर्निया के फर्जिनल शहर में रहता था। वहां ट्राला चलाने का काम करता था। गत 3 जनवरी को अमेरिका में अपने घर से कार में जसदीप सिंह निकला था। वीडियो काल से अपने माता पिता और दादी से बात की।

बात करते अचानक बंद हुआ फोन

पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि वीडियो काल पर बात करते ही अचानक जसदीप सिंह का फोन बंद हो गया था। जिसके बाद उन्हें चिंता हो गई थी। तभी उन्होंने जसदीप के मामा से संपर्क किया। जसदीप के मामा ने मौके पर जाकर देखा तो जसदीप कार में मृत पड़ा था। जिसके सिर में गोली लगी हुई थी।

मार्च में आना था पंजाब

जसदीप सिंह को अमेरिका गए 5 साल से अधिक समय हो गया था। अभी मार्च महीने में उसने पहली बार पंजाब वापस आना था। उसके आने को लेकर घर में तैयारी चल रही थी। परिवार के लोग बेटे के स्वागत की तैयारी कर रहे थे कि इसी बीच विदेशी धरती से दुख भरी खबर मिली। जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया।

READ ALSO:पंजाब में ट्रेन से भी होगी मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा:रेलवे के पत्र के बाद सरकार ने तैयारी शुरू की; बनाया जा रहा नया शेड्यूल

अंतिम संस्कार में विधायक भी पहुंचे

विधायक हरदीप सिंह मुंडी भी अंतिम संस्कार पर पहुंचे और घटना पर दुख जताया। विधायक ने कहा कि विदेशी धरती पर लगातार हो रही पंजाबियों की मौतें चिंता का विषय है। हमें सभी को इस पर चिंतन करना चाहिए।

America Dead Body  Youth Reached Punjab

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments