Thursday, September 19, 2024
Google search engine
HomeUncategorizedआज का राशिफल कैसा रहेगा...

आज का राशिफल कैसा रहेगा…

Today horoscope

  1. मेष राशि
    आज का दिन आपके लिए आलस्य को त्यागकर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपको अच्छी आदतों को अपनाना होगा। आप कामकाज की योजना बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को अपनी मेहनत में कोई कसर नहीं छोड़नी है और आपको अजनबी लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। जल्दबाजी में आप कोई काम ना करें, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा। आपके किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के योग बनते दिख रहे है।
  2. वृष राशि
    आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके प्रयास रंग लाएंगे। आपके किसी मित्र को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। पिताजी को आज कोई दिल से संबंधित समस्या हो सकती है, जिसमें आप ढील ना दें। पारिवारिक कलह के कारण आपका सिरदर्द रहेगा, जिसके कारण आपका किसी काम को करने में मन नहीं लगेगा। बिजनेस कर रहे लोगों साझेदारी में किसी काम को करने का मौका मिल सकता है।
  3. मिथुन राशि
    आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। किसी काम में उसके नीति नियमों पर पूरा ध्यान दे। आप अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए अच्छा रहेगा, नहीं तो बढ़ते खर्चों को लेकर आप परेशान रहेंगे। आपको घर परिवार में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा और अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आप अपने खर्चों की पूरी निगरानी बनाकर रखे।
  4. कर्क राशि
    आज का दिन आपके लिए कला और कौशल में सुधार लेकर आएगा। आपको अपनी आय को बढ़ाने के प्रयासों को तेज करना होगा। आप अपने किसी परिजनों से मेल मिलाप करने जा सकते है। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। आप अपने करीबियों के संग कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपकी आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। प्रतिस्पर्धा के मामले में आपको सावधान रहना होगा।
  5. सिंह राशि
    आज का दिन आपके लिए जल्दबाजी में किसी काम को करने से बचने के लिए रहेगा। पारिवारिक खुशियों में आपकी पूरी रुचि रहेगी। आप अपने व्यवहार से अपने करीबियों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिलने की संभावना बनती दिख रही है। जो जातक घर से दूर नौकरी में कार्यरत है, वह अपने परिवार के सदस्यों से मिलने आ सकते है।
  6. कन्या राशि
    आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। भाईचारे की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आप रक्त संबंधी रिश्तों को पूरा बढ़ावा देंगे। सबको साथ लेकर चलने की कोशिश आपकी कामयाब रहेगी। बड़ों के साथ आप आदर और सम्मान बनाए रखें। यदि आपको कोई सुझाव दे, तो आप उस पर सोच विचार का अमल करें, लेकिन आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आपको संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा।
  7. तुला राशि
    आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप घर की साज-सज्जा पर पूरा ध्यान देंगे, जिसके लिए आप कुछ खरीदारी भी कर सकते है। आपका कोई विरोधी आपको परेशान कर सकता है। राजनीति में हाथ आजमा रहे लोगों को अपने विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपकी आय पहले से बेहतर रहेगी।
  8. वृश्चिक राशि
    आज का दिन आपके लिए बहुत ही सोच विचारकर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपके परिवार में संपत्ति संबंधित बंटवारे को लेकर कोई लड़ाई झगड़ा उत्पन्न हो सकता है। आपको सभी मामलों को बहुत ही समझदारी से निपटना होगा। आप कार्यक्षेत्र में अत्यधिक काम के कारण परेशान रहेंगे। संतान के लिए आप किसी छोटे-मोटे पार्ट टाइम काम की शुरुआत कर सकते है, जो उनके लिए अच्छी रहेगी।

Read also: Laptop बार-बार हो जाता है हैंग? तो यह 2 काम डबल कर देंगे स्पीड

9. धनु राशि
आज का दिन आपके लिए त्याग और सहयोग की भावना लेकर आने वाला है। आपको रिश्तों में मान सम्मान बनाए रखना होगा। परिवार में आज किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, जिसमें परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। न्यायिक मामलों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। आप आवश्यक कामों में सूझबूझ से आगे बढ़े, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। धर्म कर्म से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा, जो लोग अविवाहित है, उनके लिए आज उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। आप छोटे बच्चों को कहीं घूमाने फिराने लेकर जा सकते हैं। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा।

10. मकर राशि
आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपके महत्वपूर्ण काम गति पकड़ेंगे और आप अपनी आय को बढ़ाने के प्रयासों में तेजी लाएंगे। वर्क फ्रॉम होम में जो लोग कार्यरत, उन्हें अपने कामों में ढील देने से बचना होगा, नहीं तो उनके बॉस नाराज हो सकते है। आपके कारोबार में तेजी आएगी। सकारात्मक विषयों को गति मिलेगी और आप संतान के लिए किसी नए वाहन के खरीदारी कर सकते है।

11. कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित होने के लिए रहेगा। आप अपने कामकाज पर पूरा फोकस बनाए रखें। छुट्टी के दिन आप अपने सप्ताह के रुके हुए कामों को पूरा करने की कोशिश में लगे रहेंगे। आपकी सुख- सुविधा बढ़ेंगी और आपको किसी सरप्राइज पार्टी के मिलने की संभावना बनती दिख रही है। छोटे बच्चों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे।

12. मीन राशि
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आप अपनी प्रतिभा से कार्यक्षेत्र में एक अच्छा मुकाम हासिल करेंगे। आपका पारिवारिक माहौल कुछ तनाव भरा रह सकता है। यदि आप नौकरी में अधिकारियों को कोई सुझाव देंगे, तो वह उस पर अमल आवश्य करेंगे। आप लोगों का भरोसा आसानी से जीत पाएंगे। मित्रों का समर्थन आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपकी तरक्की के नए-नए मार्ग खुलेंगे, लेकिन आप उन पर बहुत ही सोच विचारकर चलें।

Today horoscope

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments