Saturday, September 21, 2024
Google search engine
HomeUncategorizedआसमान में 12 चक्कर लगाने के बाद हुई इंटरनेशनल फ्लाइट की लैंडिंग,...

आसमान में 12 चक्कर लगाने के बाद हुई इंटरनेशनल फ्लाइट की लैंडिंग, हवा में अटके रहे यात्री

Jaipur news

जनवरी के पहले सप्ताह में कोहरा कहर बरपा रहा है। कोहरे के कारण रेल, बस और हवाई यातायात सब प्रभावित हो रहे है। राजस्थान की राजधानी जयपुर आज सुबह से कोहरे में लिपटी रही। इसके चलते जहां ट्रेनों और बसों के पहिए धीमे हो गए, वहीं फ्लाइट्स को लैंडिंग करने में खासा मशक्कत करनी पड़ी। जयपुर एयरपोर्ट पर एक इंटरनेशनल फ्लाइट को उतरने के लिए आसमान में 12 चक्कर लगाने पड़े। फ्लाइट करीब 1 घंटे तक आसमान में ही घूमती रही।
देश के अन्य हिस्सों की तरह आज राजस्थान में भी चारों तरफ कोहरा छाया हुआ है। सुबह-सुबह राजधानी जयपुर जबर्दस्त कोहरे की चपेट में रही। इसके चलते फ्लाइट्स को उतरने और उड़ान भरने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कोहरे का आलम यह रहा कि दुबई से आई फ्लाइट जयपुर एयरपोर्ट पर लैंड नहीं कर पाई। यह वाकया स्पाइजसेट की फ्लाइट संख्या SG-58 के के साथ हुआ।

Read also: क्या है ‘हिट एंड रन’ को लेकर नया कानून, जिससे देश भर में ट्रक-बस ड्राइवर कर रहे ‘चक्का जाम’

यह फ्लाइट दुबई से जयपुर आई थी। लेकिन जयपुर एयरपोर्ट पर घने कोहरे के चलते यह लैंड नहीं हो पाई। इस दौरान करीब 1 घंटे तक यह फ्लाइट हवा में ही चक्कर लगाती रही। एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार इस एक घंटे के दौरान फ्लाइट ने आसमान में 12 चक्कर लगाए। बाद में मौसम साफ होने पर इसकी सेफ लैंडिंग करवाई जा सकी। कोहरे के कारण आज जयपुर एयरपोर्ट के रनवे पर दृश्यता 175 मीटर तक की रह गई थी। कम दृश्यता के चलते उदयपुर और भोपाल समेत कई शहरों की फ्लाइट रवाना नहीं हो सकी। फ्लाइट 6E-7465 सुबह 6.45 बजे उदयपुर जाती है। वहीं इसी समय इंडिगो की फ्लाइट 6E-7469 भोपाल जाती है। लेकिन घने कोहरे के कारण दोनों ही फ्लाइट उड़ान नहीं भर पाई।

Jaipur news

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments