Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeUncategorizedउम्मीदों पर खरी नहीं उतरी शाहरुख की डंकी:पहले दिन ₹30 करोड़ कमाए;...

उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी शाहरुख की डंकी:पहले दिन ₹30 करोड़ कमाए; 2023 में SRK की सबसे कमजोर ओपनर बनी…

Dunki Box Office Collection

शाहरुख खान की फिल्म डंकी ने पहले दिन 30 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। शाहरुख की पिछली फिल्मों का रिकॉर्ड देखें तो इसे एक कमजोर शुरुआत माना जा सकता है। इससे पहले पठान और जवान दोनों फिल्मों ने बंपर ओपनिंग ली थी। जवान ने पहले दिन इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 75 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। वहीं पठान ने 57 करोड़ रुपए पहले दिन कमाए थे।

शुक्रवार से सोमवार तक डंकी के कलेक्शन में इजाफा देखने को मिल सकता है। फिल्म गुरुवार को रिलीज हुई है, इसलिए इसके पास लंबा वीकेंड है।

शाहरुख की पिछली फिल्मों का रिकॉर्ड
शाहरुख खान की पिछली 5 फिल्मों के ट्रैक रिकॉर्ड पर नजर डालें तो डंकी तीसरी बड़ी ओपनर बनी है। इसने जीरो, रईस और जब हैरी मेट सेजल जैसी फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। जहां जीरो ने ओपनिंग डे पर 19.35 करोड़ का कलेक्शन किया था, वहीं जब हैरी मेट सेजल ने पहले दिन इंडिया में 15.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। हालांकि, डंकी पठान और जवान से काफी पीछे रह गई है।

शाहरुख की पिछली 5 साल की फिल्मों का बजट
फिल्म डंकी का बजट शाहरुख की पिछली 5 साल की फिल्मों की तुलना में सबसे कम है। इस साल रिलीज हुई फिल्म जवान का बजट सबसे ज्यादा रहा। फिल्म को 300 करोड़ के बजट में बनाया गया।

फिल्म डंकी पर ट्रेड एक्सपर्ट की राय:-

ट्रेड एक्सपर्ट आमिर अंसारी का कहना है- फिल्म डंकी को पूरी तैयारी के साथ कल यानी 21 दिसंबर को रिलीज कर दिया है। फिल्म में राजकुमार हिरानी और शाहरुख की जोड़ी को देखते हुए एग्जिबिटर्स ने पूरे इंडिया में डंकी को 15 हजार से ज्यादा शोज दिए हैं। यह बहुत बड़ी बात है। किसी भी फिल्म को इतने ज्यादा शोज जल्दी नहीं मिलते हैं।

बेंगलुरु में शाहरुख खान ऐसे एक मात्र एक्टर हैं, जिनकी पठान, जवान और अब डंकी को 800 से ज्यादा शोज मिले हैं। इससे पहले इतने ज्यादा शोज सिर्फ रजनीकांत और प्रभास को एक ही फिल्म के लिए मिले थे। वहीं चेन्नई में फिल्म को 190 शोज मिले हैं, जो किसी भी फिल्म को नहीं मिलते हैं।

डंकी एक्शन ड्रामा फिल्म नहीं बल्कि काॅमेडी जाॅनर फिल्म है। फिल्म नाॅन हाॅलिडे रिलीज हुई है। इसके बावजूद डंकी का एडवांस बुकिंग 15.42 करोड़ का हुआ है। इस लिहाज से यह बहुत ही अच्छा नंबर है। फिल्म तो शानदार है लेकिन दर्शकों से इसे मिक्स्ड रिस्पांस मिल रहा है, जिसका असर इसके ओवरऑल कलेक्शन पर जरूर पड़ेगा।

सालार 100 करोड़ की ओपनिंग ले सकती है
आमिर ने आगे कहा- डंकी का क्लैश प्रभास की फिल्म सालार से हुआ है। प्रभास की पिछली फिल्में हिट नहीं रही हैं, लेकिन उनकी फ्लाॅप फिल्म का भी ओपनिंग डे कलेक्शन 140 करोड़ रुपए तक रहता है।

चूंकि डंकी को सिर्फ हिंदी में रिलीज किया गया है, तो इसका कंपैरिजन सिर्फ सालार के हिंदी वर्जन से ही करना उचित होगा। हिंदी में सालार की एडवांस बुकिंग 3.5 करोड़ रुपए की हुई है। उम्मीद है कि सालार इंडिया में 100 करोड़ से अधिक की ओपनिंग कर लेगी।

शाहरुख के लिए कैसा रहा 2023
पिछले 10 सालों में शाहरुख के लिए यह साल बेहद खास रहा है। इस साल की शुरुआत उनकी फिल्म पठान से हुई, जिसने दुनियाभर में 1050 करोड़ का कलेक्शन किया था। 25 जनवरी को रिलीज हुई इस फिल्म में शाहरुख के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम लीड रोल में थे।

7 सितंबर 2023 को रिलीज हुई इस साल की उनकी दूसरी फिल्म जवान भी बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। जवान ने दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर 1146 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म ने भारत में 640.25 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर कई नए रिकॉर्ड्स बना लिए थे। फिल्म में विजय सेतुपति, रिद्धि डोगरा, दीपिका पादुकोण और प्रियामणि जैसे एक्टर्स भी देखे गए थे। फिल्म में शाहरुख ने डबल रोल प्ले किया था। उनके इस अभिनय के लिए दर्शकों ने बहुत पसंद किया था।

READ ALSO:SEBI ने T+0 सेटलमेंट के लिए कंसल्टेशन ​​​​​​पेपर किया पेश

डायरेक्शन में पहली बार फेल होते दिखे राजकुमार हिरानी
इस फिल्म का डायरेक्शन राजकुमार हिरानी ने किया है। राजकुमार हिरानी ऐसे मात्र डायरेक्टर हैं जिन्होंने बॉलीवुड में अब तक सबसे ज्यादा हिट फिल्में देने का रिकॉर्ड बनाया है। मगर, डंकी उनकी अब तक की सबसे कमजोर फिल्म मालूम पड़ती है। हिरानी जैसे डायरेक्टर से ऑडियंस हमेशा कुछ नए की उम्मीद रखती है, लेकिन इस बार वे फेल हो गए हैं।

राजकुमार हिरानी ने सिर्फ 5 फिल्मों का ही निर्देशन किया है, लेकिन ये सभी फिल्में सुपरहिट रही है। उनका नाम इंडस्ट्री के सबसे अमीर डायरेक्टर्स की लिस्ट में भी शामिल है। उनकी टोटल नेटवर्थ करीब 1416 करोड़ रुपए है।

Dunki Box Office Collection

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments