Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeBREAKING NEWSग्वालियर में मौत से पहले की आखिरी सेल्फी:दोस्त के साथ बर्थ-डे पार्टी...

ग्वालियर में मौत से पहले की आखिरी सेल्फी:दोस्त के साथ बर्थ-डे पार्टी में गए बेकसूर रैपिडो राइडर की गोली मारकर हत्या..

Last Selfie Before Death:ग्वालियर में शुक्रवार शाम मुरार के छह नंबर चौराहा पर 17 वर्षीय इमरान (रैपिडो राइडर) को बाइक पर सवार होकर आए 8-10 बदमाशों ने गोली मार दी। गोली छात्र के सिर में लगी थी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई है। छात्र को न्यू जेएएच अस्पताल पहुंचाया, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने घटना स्थल पर जांच के बाद शव को निगरानी में लेकर डेड हाउस में रखवा दिया है। शनिवार को छात्र के शव का पोस्टमार्टम होगा।

अरविंद और गोलू में चल रहा था विवाद

इमरान कस्टमर को ड्रॉप करने के बाद वापस लौट रहा था, इसी दौरान उसकी मुलाकात प्रिंस से हो गई। बातचीत के बाद दोनों अनूप राजावत की बर्थ-डे पार्टी में पहुंच गए। यहां पर अन्य मित्रों के साथ जन्मदिन मनाया जा रहा था। इसी दौरान पार्टी में मौजूद अरविंद यादव के पास गोलूू का फोन आया और दोनाें में विवाद होने लगा। विवाद होने के बाद बाद अरविंद, इमरान, प्रिंस सहित 8-10 लड़के इकट्‌टे होकर छह नंबर चौराहा मुरार पहुंचे तो वहां पर सभी साथियों ने घेर लिया और गोली मार दी।

बताया जाता है कि इमरान बर्थडे पार्टी में जाना नहीं चाहता था। वह रैपिडो चलाकर अपनी पढ़ाई का खर्च उठा रहा था। घर से निकलने से पहले इमरान ने सेल्फी भी ली थी। सभी हमलावर अभी फरार हैं।

शहर के उपनगर मुरार छह नंबर चौराहा पर शुक्रवार शाम गोलियां की आवाज से खामोशी टूटी। बाइक सवार छात्रों पर दो अन्य बाइक पर सवार होकर आए आधा दर्जन हमलावरों ने गोलियां दागी हैं। जिसमें एक 17 वर्षीय छात्र इमरान खान निवासी शिवाजी नगर थाटीपुर के सिर में गोली लगने से मौत हो गई है। गोली जबड़ा में लगी और सिर को चीरते हुए निकल गई। जबकि उसका दोस्त बच गया और घटना स्थल पर उसे छोड़कर भाग गया। घटना स्थल पर छात्र बाइक सहित सड़क पर पड़ा था और इसी समय वहां से निकल रहे राहगीर ने अन्य लोगों की मदद से छात्र को पहले बिड़ला हॉस्पिटल पहुंचाया, लेकिन वहां छात्र को भर्ती न करते हुए न्यू जेएएच भेज दिया गया। जब छात्र को लेकर न्यू जेएएच पहुंचे तो वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर सूचना मिलते ही पुलिस स्पॉट पर पहुंची, लेकिन छात्र को अस्पताल ले जाने की सूचना पर पुलिस न्यू जेएएच पहुंची है। पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर जांच शुरू कर दी है।
छात्र के पास से मिले बैग से हुई पहचान
घटना स्थल पर जब छात्र पड़ा था तो बाइक के साथ पास ही एक बैग पड़ा था। बैग में छात्र के दस्तावेज में मिले मोबाइल नंबर पर उसे अस्पताल पहुंचाने वाले ने सूचना दी है। घटना स्थल पर मिले बैग में 20 वर्षीय प्रिंस खरे निवासी शिवाजी नगर थाटीपुर के दस्तावेज मिले हैं। पहले मृतक छात्र प्रिंस समझा जा रहा था, लेकिन जब कागज पर लिखे नंबर पर कॉल किया तो प्रिंस के पिता ने कहा कि उनका बेटा तो सही सलामत है। जब पुलिस ने छानबीन की तो मृतक की पहचान 17 वर्षीय इमरान खान निवासी शिवाजी नगर थाटीपुर के रूप में हुई है। इमरान के पिता टेंट का काम करते हैं।

अपनी पढ़ाई का खर्च पूरा करने चलाता था रैपिडो
पुलिस को पता लगा है कि इमरान अपने पिता का इकलौता बेटा था। घर की माली स्थिति ठीक नहीं थी। जिस कारण छात्र पढ़ाई का खर्च पूरा करने के लिए रैपिडो में बाइक चलाता था। उसका किसी झगड़े से कुछ लेना देना नहीं था। वह प्रिंस के साथ बर्थडे में गया और वहां से गोलू नाम के दोस्त को अरविंद यादव ने ललकारा और सभी एक साथ पहुंचे, जहां बेकसूर इमरान की हत्या कर दी गई।
हत्या से पहले हुआ है झगड़ा
मुरार पुलिस ने घटना स्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो हत्या के स्पॉट पर करीब 10 से 12 लड़के झगड़ते नजर आ रहे हैं। रात का समय होने पर फुटेज इतने साफ नहीं है। इसके बाद एक VIDEO भी सामने आया है जिसमें घायल पड़े युवक के लिए एम्बुलेंस बुलाने की बात कह रहे हैं। उस समय प्रिंस खरे वहीं था जिसका बैग इमरान टांगे था। घटना स्थल पर इमरान से वो बैग मिलने पर यही समझा जा रहा था कि प्रिंस को गोली लगी है।

READ ALSO:चंडीगढ़ से फरार कैदी की ट्रांजिट रिमांड लेगी पुलिस:अंबाला से किया गिया था गिरफ्तार…

मेला ग्राउंड से मुरार छह नंबर चौराहा पर पहुंचे
बताया गया है कि इमरान घर से कस्टमर को अटेंड करने की कहकर निकला था, लेकिन प्रिंस उसे एक दोस्त अनूप राजावत की बर्थडे पार्टी में ले गया। मेला ग्राउंड पर बर्थडे पार्टी चल रही थी। जिसमें 8 से 10 लोग सवार थे। इसके बाद वहां गोलू नाम के एक अन्य दोस्त पर बड़ागांव निवास अरविंद यादव का कॉल आया। कॉल कर अरविंद ने गोलू को धमकाया और कहा कि हिम्मत है तो मुझसे छह नंबर चौराहा पर आकर मिल। संख्या ज्यादा होने पर गोलू सभी दोस्तों काे लेकर छह नंबर चौराहा पहुंचा तो वहां अरविंद पहले से ही सात से आठ साथियों के साथ मिला। पहले झगड़ा हुआ तो प्रिंस और उसके साथी भागने लगे,लेकिन तभी इमरान को अरविंद ने घेर लिया और गोलीमार दी।

दोस्त को छोड़कर घर भाग आया प्रिंस, पुलिस ने की पूछताछ
इमरान की हत्या के बाद प्रिंस उसे वहीं छोड़कर घर पहुंच गया, जैसे कुछ हुआ ही नहीं है। जब पुलिस का फोन घर पहुंचा तो प्रिंस के पिता ने बताया कि उनका बेटा तो ठीक है। इसके बाद पुलिस का माथा ठनका। पुलिस प्रिंस के घर पहुंची और प्रिंस को लेकर थाने आई और पूछताछ की तो पता लगा कि आखिर पूरा माजरा क्या है।
छात्र को अस्पताल पहुंचने वाला प्रत्यक्षदर्शी बोले-दो बाइक पर थे हमलावर
घटना के प्रत्यक्षदर्शी और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के दिल्ली बंगले पर लाउंड्री का काम करने वाले दिलीप कुमार रजक ने बताया है कि वह चौराहा क्रॉस कर रहा था, तभी गोली चलने की आवाज सुनाई दी, तो यह युवक सड़क पर घायल पड़ा हुआ था। मैंने देखा कि दो बाइक पर छह लोग बैठे हुए थे जिन्होंने इसे गोली मारी थी। गोली मारने के बाद वो बाइक सवार वहां से भाग गए। वहां पर और लोग मौजूद थे। हम लोग घायल को बिड़ला हॉस्पिटल ले गए थे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना लगने पर पुलिस भी आ गई थी इसके बाद युवक के शव को ट्रॉमा सेंटर पर लाया गया है।

Last Selfie Before Death

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments