Thursday, September 19, 2024
Google search engine
HomeBREAKING NEWSपंजाब के 6 जिले धुंध के चपेट में:22 तक सुबह के समय...

पंजाब के 6 जिले धुंध के चपेट में:22 तक सुबह के समय दिखेगा असर; 3.6 डिग्री के साथ अमृतसर सबसे ठंडा..

Punjab Weather Forecast

पंजाब में सोमवार सुबह दिन की शुरुआत धुंध के साथ हुई। पंजाब के 6 जिले धुंध की चपेट में रहे, जहां विजिबिलिटी 50 मीटर के करीब दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार धुंध का असर 22 दिसंबर तक जारी रहेगा, लेकिन दिन चढ़ने के साथ धूप भी खिलेगी। वहीं, अब लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

मौसम विभाग के अनुसार सुबह अमृतसर, गुरदासपुर, लुधियाना, फरीदकोट, मोगा और बठिंडा में घनी धुंध देखने को मिली। मौसम विभाग के अनुसार 22 दिसंबर से अगले दिन पंजाब में बादल छाने की उम्मीद है। वहीं, 23 दिसंबर के बाद पंजाब के कुछ इलाकों में बारिश का भी अनुमान है।

READ ALSO:तीर्थ यात्रा के लिए पंजाब को ट्रेन नहीं दे रहा केंद्र, ऊपरवाला माफ नहीं करेगा: केजरीवाल

ऐसा वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते होगा। वहीं, पहाड़ों पर भी कुछ समय से ताजा बर्फबारी हो रही है। समतल इलाकों में शुष्क ठंड के कारण बने दबाव के चलते ठंडी हवाओं से पंजाब के शहरों के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

पंजाब के शहरों का तापमान

अमृतसर- शहर का न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। सुबह की शुरुआत धुंध के साथ हुई, वहीं दोपहर अच्छी धूप खिलेगी। दिन का अधिकतम तापमान 21 डिग्री से कम रहने का अनुमान है।
जालंधर- शहर का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री के करीब दर्ज किया गया। आज दोपहर अच्छी धूप खिलेगी। वहीं, दिन का अधिकतम तापमान 21 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है।
लुधियाना- शहर का न्यूनतम तापमान बीते दिन से तकरीबन 3.3 डिग्री अधिक 9.8 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं, दिन का अधिकतम तापमान 21 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है।

Punjab Weather Forecast

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments