Tuesday, September 17, 2024
Google search engine
HomePUNJABपंजाब में 36.65 लाख उपभोक्ताओं को फ्री बिजली:जीरो बिल वालों की संख्या...

पंजाब में 36.65 लाख उपभोक्ताओं को फ्री बिजली:जीरो बिल वालों की संख्या 2.89 लाख बढ़ी..

Punjab Zero Electricity Bill 

पंजाब में हर महीने 300 यूनिट बिजली फ्री पाने वाले लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। इस वजह से लोग बिजली बिल भरने से बच रहे हैं, वहीं, सरकारी खजाने पर सीधा बोझ पड़ रहा है। यह बात पावरकॉम के भेजे बिलों से भी साफ नजर आ रही है। दिसंबर 2023 तक 36.65 लाख लोगों के जीरो बिल आए थे। दिसंबर-2022 में यह संख्या 33.16 लाख थी। एक साल में फ्री बिजली पाने वालों की संख्या 2.89 लाख बढ़ी है।

जीरो बिल के लिए यह तरीका निकाला

पंजाब में बिजली विभाग द्वारा घरेलू मीटरों पर सब्सिडी दी जाती है। माहिरों की माने तो जिन घरों में पहले एक मीटर लगा था, अब उनकी संख्या दो हो गई है। इस वजह से उपभोक्ताओं की संख्या में सीधे बढ़ोतरी हुई। दिसंबर 2023 तक सब्सिडी बिल 540.59 करोड़ रुपए बने हैं। जबकि दिसंबर 2022 तक 388.28 करोड़ थी। एक साल मे सब्सिडी बिल 152.31 करोड़ बढ़ गए हैं।

हर रोज 60.27 करोड़ रुपए की सब्सिडी

अगले वित्तीय वर्ष में पूरे पंजाब में सब्सिडी का बिल 22 हजार करोड़ रुपए रहने का अनुमान है। इसमें घरेलू उपभोक्तओं का 9 हजार करोड का बिल शामिल है। खेती मीटरों का बिल 10 हजार करोड व औद्योगिक सब्सिडी 3000 करोड़ रहेगी। ऐसे में पंजाब सरकार को रोजाना औसतन 60.27 करोड़ रुपए सब्सिडी के भरने होंगे।

Punjab Zero Electricity Bill 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments