Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeUncategorizedपानीपत में नाबालिग लड़की से की शादी:परिजनों को एक माह बाद चला...

पानीपत में नाबालिग लड़की से की शादी:परिजनों को एक माह बाद चला पता; 9 फरवरी को भगा ले गया था युवक

Child Married Case Panipat

हरियाणा के पानीपत में थाना चांदनीबाग थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी से युवक 15 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसला कर भगा ले गया। परिजनों को लड़की के लापता होने के एक माह बाद पता लगा कि आरोपी युवक ने उनकी नाबालिग बेटी से शादी भी कर ली है। चांदनीबाग थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि शिकायत मिलने पर युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। दोनों की तलाश जारी है।

चांदनीबाग थाना पुलिस को दी शिकायत में एक व्यक्ति ने बताया कि वह विद्यानंद कॉलोनी का रहने वाला है। वह तीन बच्चों का पिता है। जिसमें दो बेटे व एक बेटी है। उसकी बेटी की उम्र साढ़े 15 साल है। जोकि 9 फरवरी की दोपहर करीब 1 बजे घर से बिना किसी को कुछ बताए कही पर चली गई थी।

परिजनों को उसके जाने के कुछ देर बाद उसके घर में न होने का पता लगा। जिसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई। उसकी सहेलियों, रिश्तेदारों, जानकारों के घरों में भी उसका पता किया, लेकिन कुछ नहीं पता लगा। यहां तक कि सार्वजनिक स्थान जैसे बस अड्‌डा, रेलवे स्टेशन, धार्मिक स्थानों पर भी उसको ढूंढा गया, लेकिन कुछ नहीं पता लगा।

परिजन, लड़की की हर जगह तलाश लगातार कर रहे थे। करीब एक माह बाद 7 मार्च को परिजनों को पता लगा कि उनकी बेटी को विकास बहला-फुसला कर भगा ले गया। पिता का कहना है कि वह उसे सिर्फ भगा ही नहीं ले गया, बल्कि उसके साथ शादी भी कर ली।

READ ALSO; रोहतक में दीपेंद्र हुड्‌डा का ऑटो में सफर:ड्राइवर ने हाथ देकर रुकवाई कार

पिता ने पुलिस से आरोपी पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। क्योंकि कानून यह शादी भी मान्य नहीं है। लड़की नाबालिग है। वहीं, उसने लड़की को जल्द बरामद करने की भी गुहार लगाई है।

Child Married Case Panipat

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments