Friday, October 18, 2024
Google search engine
Friday, October 18, 2024
HomeUncategorizedप्रियंका गांधी का BRS पर हमला, बोलीं- ये खुद तो अमीर हो...

प्रियंका गांधी का BRS पर हमला, बोलीं- ये खुद तो अमीर हो गए, तेलंगाना के गरीब और गरीब हो गए

Priyanka Gandhi Target on BRS , हैदराबाद: इन दिनों सभी राजनीतिक पार्टियां तेलंगाना विधानसभा चुनाव के प्रचार-प्रसार में जुटी हुई है। इसी सिलसिले में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सोमवार भी तेलंगाना के यदाद्री भोंगिर जिले में पहुंची। यहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान प्रियंका भारत राष्ट्र समिति (BRS) पर जमकर हमलावर हुई। उन्होंने कहा कि BRS तो अमीर हो गई, लेकिन तेलंगाना के गरीब लोग और गरीब हो गए हैं।

BRS पर प्रियंका का तीखा हमला 

चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने BRS पर तीखा हमला किया। प्रियंका गांधी ने कहा कि BRS को अमीर हो गया है, लेकिन तेलंगाना के गरीब लोग और गरीब हो गए हैं। चुनाव के समय, ये पार्टी चुनाव प्रबंधन करते हैं लेकिन लोगों को उन्हें बताना चाहिए कि वो बिकने वाली चीज नहीं हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वो तेलंगाना की जनता से आग्रह करती हैं कि वो को BRS को यह दिखायें कि उन्होंने अपने अधिकारों के लिए पहले भी लड़ाई लड़ी थी और वो अब भी लड़ सकते हैं।

READ ALSO:मशहूर सिंगर को मारने के लिए आतंकी अर्शदीप डाला ने भेजे थे 2 शार्प शूटर्स, दोनों ने पुलिस के सामने उगले राज

10 सालों में भाजपा सबसे अमीर पार्टी बनी

इसके साथ ही प्रियंका ने भाजपा पर वार करते हुए दावा किया कि पिछले 10 सालों में भाजपा दुनिया की सबसे अमीर पार्टी बन गई और उसने देश की संपत्ति अपने बड़े उद्योगपति दोस्तों को सौंप दी। उन्होंने कहा कि अब BRS तेलंगाना की सबसे अमीर पार्टी बन गई। इसके भ्रष्ट नेता अपने महलों में रहते हैं। वो लोग आम जनता से नहीं मिलते है। BRS नेता महलों और फार्महाउसों में बैठकर सरकार चला रहे हैं, उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों का उद्देश्य केवल अमीर व्यवसायों को लाभ पहुंचाना है।

Priyanka Gandhi Target on BRS

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments