Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeUncategorizedबॉक्स ऑफिस से छूटने लगी Animal की पकड़, तो Sam Bahadur की...

बॉक्स ऑफिस से छूटने लगी Animal की पकड़, तो Sam Bahadur की कमाई में आया उछाल

Animal-Sam Bahadur Box Office Collection Day 15: रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ और विक्की कौशल की फिल्म ‘सैम बहादुर’ ने इन दिनों सिनेमाघरों में अपनी पकड़ बना रखी है। दोनों ही फिल्में अपने-अपने हिसाब से कमाई कर रही है।

साथ ही दोनों फिल्मों को रिलीज हुए 15 दिन हो गए हैं। इस बीच अब इन फिल्मों का 15वें दिन का कलेक्शन भी आ गया है। आइए जानते हैं कि अपनी रिलीज के 15वें दिन इन फिल्मों ने कितनी कमाई की है?

बॉक्स ऑफिस से छूटने लगी Animal की पकड़

Sacnilk.com के अनुसार, रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ ने अपनी रिलीज के 15वें दिन भारत में लगभग 7.42 करोड़ की कमाई की है। हालांकि ये इस फिल्म के अनुमानित आंकड़े हैं। ऑफिशियल नंबर आने के बाद इनमें थोड़ा-बहुत बदलाव हो सकता है। इसी की साथ ‘एनिमल’ का कुल कलेक्शन 484.26 करोड़ हो जाएगा।

एनिमल’ की बीते 14 दिनों की कमाई

  • पहले दिन 63.8 करोड़
  • दूसरे दिन 66.27 करोड़
  • तीसरे दिन 71.46 करोड़
  • चौथे दिन 43.96 करोड़
  • पांचवे दिन 37.47 करोड़
  • छठवे दिन 30.39 करोड़
  • सातवें दिन 24.23 करोड़
  • आठवें दिन 22.95 करोड़
  • नौवे दिन 34.74 करोड़
  • दसवें दिन 36 करोड़
  • 11वें दिन 13.85 करोड़
  • 12वें दिन 12.72 करोड़
  • 13वें दिन 10.25 करोड़
  • 14वें दिन 8.75 करोड़

Sam Bahadur की कमाई में आया उछाल

विक्की कौशल की फिल्म ‘सैम बहादुर’ की बात करें तो Sacnilk.com के अनुसार, इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 15वें दिन भारत में लगभग 2.11 करोड़ की कमाई की है। अभी ये इस फिल्म की कमाई का ऑफिशियल नंबर नहीं है। ऑफिशियल नंबर आने पर इसमें कुछ बदलाव हो सकता है। वहीं, अब इस फिल्म का कुल कलेक्शन 66.71 करोड़ हो जाएगा।

READ ALSO:समुद्री लुटेरों से माल्टा का जहाज बचा रही भारतीय नौसेना:अरब सागर में युद्धपोत भेजा…

‘सैम बहादुर’ का बीते 14 दिनों का कारोबार

  • पहले दिन 6.25 करोड़
  • दूसरे दिन 9 करोड़
  • तीसरे दिन 10.3 करोड़
  • चौथे दिन 3.5 करोड़
  • पांचवे दिन 3.5 करोड़
  • छठवे दिन 3.25
  • सातवें दिन 3 करोड़
  • आठवें दिन 3.5 करोड़
  • नौवे दिन 6.75 करोड़
  • दसवे दिन 7.5 करोड़
  • 11वें दिन 2.15 करोड़
  • 12वें दिन 2.45 करोड़
  • 13वें दिन 2 करोड़
  • 14वें दिन 1.65 करोड़

Animal-Sam Bahadur Box Office Collection Day 15

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments