Sunday, September 8, 2024
Google search engine
HomeUncategorizedमणिपुर में सबसे बड़ी डकैती, Punjab Bank से डकैतों ने बंदूक की...

मणिपुर में सबसे बड़ी डकैती, Punjab Bank से डकैतों ने बंदूक की नोक पर लूटे 18 करोड़ रुपए, CCTV फुटेज आया सामने

Manipur-Bank-Robbery

मणिपुर में अब तक की सबसे बड़ी डकैती को अंजाम दिया गया है। उखरुल जिले में डकैतों के समूह ने बंदूक की नोक पर पंजाब बैंक से 18 करोड़ रुपए से ज्यादा की लूट कर ली है। यह वारदात गुरुवार शाम की है। पुलिस डकैतों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है। बता दें कि सोशल मीडिया पर डकैती का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें लूटरे हथियारों के साथ बैंक में चोरी करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

तिजोरी से लूटी रकम

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि कई नकाबपोश डकैतों ने बंदूक की नोक पर मणिपुर के उखरुल जिले के पंजाब बैक से 18.80 करोड़ रुपए लूट लिए हैं। पंजाब नेशनल बैंक की इस शखा में भारतीय रिजर्व बैंक बैंकों और एटीएम के लिए नकदी का स्टॉक करता है। गुरुवार शाम राज्य की राजधानी इंफाल से लगभग 80 किमी दूर उखरूल शहर में हथियारों से लैस लुटेरे बैंक पहुंचे, उन्होंने सुरक्षाकर्मियों को अपने कब्जे में लिया और कर्मचारियों को धमकाने के बाद तिजोरी से रकम लूट ली।

https://x.com/manipur_police/status/1730271477084385437?s=20

अधिकारियों ने बताया कि उनमें से कुछ बदमाशों ने छद्म वर्दी पहन रखी थी। उन्होंने कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों को बैंक के शौचालय के अंदर बंद कर दिया। जिसके बाद एक वरिष्ठ कर्मचारी से बंदूक की नोक पर तिजोरी खोलने के लिए कहा गया, जिसके बाद लुटेरों ने पैसे लूट लिए। उखरूल पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने अपराधियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है।

READ ALSO:जम्मू-कश्मीर में सेना को मिली बड़ी कामयाबी, लश्कर का एक आतंकी मारा गया, तलाशी अभियान जारी

Manipur-Bank-Robbery

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments