Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeBREAKING NEWSमुक्तसर में सिलेंडर फटने से उड़ी मकान की छत:मकान मालिक बुरी तरह...

मुक्तसर में सिलेंडर फटने से उड़ी मकान की छत:मकान मालिक बुरी तरह हुआ घायल, चूल्हा जलाते वक्त हुआ हादसा

Muktsar House Roof Blown Gas Cylinder

पंजाब के मुक्तसर में सोमवार को अबोहर रोड़ गली नं 12 में एलपीजी गैस सिलंडर फटने से मकान की छत उड गई। इस हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया।

जानकारी देते हुए मकान मालकिन मनदीप कौर ने बताया कि उनके पति प्रदीप सिंह सोमवार की सुबह 4 बजे उठे थे। प्रदीप सिंह ने गैस चूल्हा जलाया तो गैस सिलेंडर ने अचानक से आग पकड़ ली। सिलंडर के फटने से मकान की छत भी उड़ गई। उन्होंने बताया कि इस घटना से उनका करीब आठ लाख रुपए तक नुकसान हो गया है। उन्होंने बताया कि अभी थोड़ा समय पहले ही उन्होंने रसोई को तैयार करवायी थी।

READ ALSO; बिक्रम मजीठिया को फिर समन जारी:SIT ने 15 फरवरी को तलब किया; नशा तस्करी केस में पहले भी हो चुके सवाल जवाब

मकान मालिक झुलसा

महिला ने बताया कि प्रदीप सिंह को कांच लगा है। आग की लपटें लगने से वह झुलस भी गया। उन्होंने बताया कि पूरे शरीर पर कांच लगा है। इस घटना में रसोई में रखा पूरा सामान जैसे फ्रीज, ओवन आदि क्षतिग्रस्त हो गया।

Muktsar House Roof Blown Gas Cylinder

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments