Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeBREAKING NEWSरतन टाटा के लिए आई धमकी भरी कॉल, मुंबई पुलिस ने ट्रेस...

रतन टाटा के लिए आई धमकी भरी कॉल, मुंबई पुलिस ने ट्रेस की आरोपी की लोकेशन और पहचान

Ratan Tata Threat Call : देश के प्रख्यात कारोबारी रतन टाटा को लेकर मुंबई पुलिस को एक धमकी भरी फोनकॉल मिली है। जानकारी के अनुसार इसमें कहा गया कि टाटा का हश्र भी वैसा ही होगा जैसा टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का हुआ था। बता दें कि मिस्त्री की मृत्यु एक कार हादसे में हुई थी।

पुलिस ने कॉल करने वाले की लोकेशन ट्रेस करते हुए उसकी पहचान कर ली है। बताया जा रहा है कि कॉल करने वाला शख्स पुणे का है और स्किजोफ्रेनिया से पीड़ित है। उसके पास एमबीए की डिग्री भी है। कॉल की लोकेशन कर्नाटक की मिली है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कॉल करने वाले शख्स ने रतन टाटा की सुरक्षा बढ़ाने के लिए कहा। उसने कहा कि अगर ऐसा नहीं होता है तो उनका हाल वैसा ही होगा जैसा साइरस मिस्त्री का हुआ था। कॉल आते ही पुलिस सक्रिय हुई और टाटा की सुरक्षा के लिए एक स्पेशल टीम को लगाया गया।

वहीं, एक और टीम को कॉलर की पहचान का पता लगाने का काम सौंपा गया। टीम ने टेक्निकल सपोर्ट और टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर की मदद से कॉल करने वाले व्यक्ति को ट्रेस किया। कॉलर की लोकेशन कर्नाटक की पता चली है। पुलिस ने बताया कि वह महाराष्ट्र के पुणे शहर का रहने वाला है।

यह जानकारी मिलने के बाद पुलिस इस शख्स के घर पहुंची। यहां पता चला कि वह पिछले पांच दिन से लापता है। उसकी पत्नी ने इसे लेकर भोसारी पुलिस थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी। उसके स्किजोफ्रेनिया से पीड़ित होने के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ कानूनी एक्शन न लेने का फैसला लिया है।

READ ALSO:संसद में घुसपैठ की वजह है बेरोजगारी और महंगाई:राहुल गाँधी

Ratan Tata Threat Call

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments