Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeBREAKING NEWSहरियाणा की नई सरकार का फ्लोर टेस्ट थोड़ी देर में:CM सैनी बोले-...

हरियाणा की नई सरकार का फ्लोर टेस्ट थोड़ी देर में:CM सैनी बोले- हमें 48 विधायकों का समर्थन

CM Nayab Singh Saini 

हरियाणा में नई सरकार आज विधानसभा में फ्लोर टेस्ट पास करेगी। इसके लिए विधानसभा में विशेष सत्र बुलाया गया है। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुबह 11 बजे से विधानसभा का सत्र शुरू होगा।

इससे पहले नए CM नायब सैनी ने विधायक दल की मीटिंग बुलाई है। इसमें भाजपा के 41 विधायकों के साथ 7 निर्दलीय विधायक भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सैनी ने दावा किया है कि उनके पास 48 विधायकों का समर्थन है।

अभी तक भाजपा, जजपा के साथ मिलकर हरियाणा में सरकार चला रही थी, लेकिन लोकसभा सीटों में बंटवारे पर बात नहीं बनने के कारण मंगलवार (12 मार्च) को भाजपा ने गठबंधन तोड़कर निर्दलीयों के सहारे नई सरकार बना ली। हालांकि, मनोहर लाल ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया।

जजपा की ओर से पार्टी विधायकों के लिए विधानसभा में उपस्थित रहने को लेकर व्हिप जारी किया गया है। पार्टी के हरियाणा विधानसभा के मुख्य सचेतक अमरजीत ढांडा की ओर से यह लेटर जारी किया गया है।

नायब सैनी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है, उस पर 100 फीसदी खरा उतरूंगा। बड़ी जिम्मेदारी मिली है। सूबे की सभी 10 लोकसभा सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार जीतेंगे।

READ ALSO:सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें राशिफल

वहीं नायब सैनी की पत्नी सुमन सैनी ने पति के CM बनने पर कहा कि हमें नहीं पता था कि ऐसा होगा। उन्होंने इसके लिए पूरा श्रेय पूर्व CM मनोहर लाल खट्‌टर को दिया।

CM Nayab Singh Saini 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments