Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeBREAKING NEWSहरियाणा पूर्व डिप्टी स्पीकर का अंतिम संस्कार:मास्टर को गृह मंत्री विज-BJP अध्यक्ष...

हरियाणा पूर्व डिप्टी स्पीकर का अंतिम संस्कार:मास्टर को गृह मंत्री विज-BJP अध्यक्ष सैनी ने दी श्रद्धांजलि

BJP Leader Fakir Chand Aggarwal

हरियाणा विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर मास्टर फकीर चंद अग्रवाल का गुरुवार सुबह SA जैन कॉलेज रोड स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार हुआ। हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी, अंबाला सिटी से भाजपा विधायक असीम गोयल समेत अन्य भाजपा नेताओं दुःख व्यक्त किया और मास्टर फकीर चंद को श्रद्धांजलि अर्पित की।

बता दें कि हरियाणा विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर एवं अंबाला के विधायक रहे फकीर चंद अग्रवाल (94) का बुधवार को निधन हो गया था। फकीर चंद पिछले कई दिनों से शाहाबाद के आदेश अस्पताल में उपचाराधीन थे। यहां बुधवार को हृदय गति रुकने से उनकी मौत हो गई थी। फकीर चंद हरियाणा से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता थे।

फकीर चंद अग्रवाल ने सन 1996 से 1999 तक विधानसभा के उपाध्यक्ष के रूप में कार्य किया। अग्रवाल पेशे से शिक्षक थे और उन्हें 1974 में सर्वश्रेष्ठ शिक्षक का राज्य पुरस्कार और 1981 में राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। 1994 में सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने राजनीति में प्रवेश किया था। फकीर चंद अपने पीछे 2 बेटे सुमन अग्रवाल व अजय अग्रवाल के अलावा दो बेटियां सुषमा व रितु सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए।

हरियाणा विधान सभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर एवं अंबाला के विधायक रहे फकीर चंद अग्रवाल (94) का आज निधन हो गया। फकीर चंद पिछले कई दिनों से शाहाबाद के आदेश अस्पताल में उपचाराधीन थे। यहां बुधवार को हृदय गति रुकने से उनकी मौत हो गई। फकीर चंद हरियाणा से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता थे। उनका कल गुरुवार को SA जैन कॉलेज रोड स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

READ ALSO: पंजाब CM मान आज संगरूर में:2487 युवाओं को देंगे नियुक्ति पत्र

फकीर चंद अग्रवाल ने सन 1996 से 1999 तक विधानसभा के उपाध्यक्ष के रूप में कार्य किया। अग्रवाल पेशे से शिक्षक थे और उन्हें 1974 में सर्वश्रेष्ठ शिक्षक का राज्य पुरस्कार और 1981 में राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। 1994 में सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने राजनीति में प्रवेश किया था।

फकीर चंद अपने पीछे 2 बेटे सुमन अग्रवाल व अजय अग्रवाल के अलावा दो बेटियां सुषमा व रितु सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए।

BJP Leader Fakir Chand Aggarwal

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments