Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeBREAKING NEWSहरियाणा में स्कूलों की छुटि्टयां बढ़ीं:पहली से 5वीं तक के स्कूल 28...

हरियाणा में स्कूलों की छुटि्टयां बढ़ीं:पहली से 5वीं तक के स्कूल 28 जनवरी तक बंद, ठंड के चलते फैसला

Haryana School Holidays

हरियाणा में फिर से स्कूलों की छुटि्टयां बढ़ा दी हैं। सूबे में पहली से 5वीं तक स्कूल 28 जनवरी तक बंद रहेंगे, जबकि छठी से 12वीं कक्षा तक की कक्षाएं लगती रहेंगी। हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने बताया कि लगातार बढ़ रही ठंड के चलते यह फैसला लिया गया है। पांचवीं कक्षा तक के बच्चों की कक्षाएं 29 जनवरी से लगेंगी​​​​।

इससे पहले ठंड को देखते हुए हरियाणा सरकार स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव कर चुकी है। स्कूलों को सुबह 9.30 बजे खोला जाएगा और दोपहर 3.30 तक ही पढ़ाई कराई जा सकेगी।

डबल शिफ्ट वाले स्कूलों का समय सुबह 7.55 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक किया गया है। वहीं दूसरी शिफ्ट में 12.40 बजे से क्लास शुरू होंगी और शाम 5.15 बजे तक इन्हें बंद करना होगा।

हरियाणा में पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए शिक्षा विभाग ने ये बदलाव किए हैं। कल श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सभी स्कूलों में छात्रों की छुट्‌टी की गई थी।

22 दिन बाद खुले स्कूल
हरियाणा में पूरे 22 दिन बाद स्कूल आज खुल गए हैं। सरकार की ओर से 1 जनवरी से 15 जनवरी तक स्कूलों में विंटर वेकेशन की थी। इसके बाद ठंड को देखते हुए 5वीं क्लास तक स्कूलों में 20 जनवरी तक छुटि्टयां बढ़ा दी थीं।

21 को रविवार होने के कारण स्कूल बंद रहे, फिर 22 जनवरी को श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर स्कूलों में छात्रों की छुट्‌टी सरकार ने घोषित कर दी थी। इसके बाद अब आज यानी 23 जनवरी से स्कूल खुले हैं।

हरियाणा में 5 दिन और रहेगा ठंड का प्रकोप, कोल्ड डे-कोहरा रहेगा
हरियाणा में अभी 5 दिन और ठंड का प्रकोप बना रहेगा। प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में 27 जनवरी तक कोहरा-कोल्ड डे व शीत लहर की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 10 किलोमीटर की स्पीड से चलने वाली शीत लहर से लोगों को परेशानी होगी।

हालांकि दिन के अधिकतम तापमान में 2.3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। लेकिन, अभी भी दिन का पारा सामान्य से 5.3 डिग्री तक कम है। वहीं रात के तापमान में 1.3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। अब यह सामान्य के नजदीक पहुंच चुका है।

READ ALSO:पटियाला में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा उत्सव की धूम:जगह-जगह निकली शोभायात्रा; मंदिरों में विशेष कार्यक्रम का आयोजन

पंजाब में ठंड से हो चुकी छात्र की मौत
पंजाब के अमृतसर में 15 दिन पहले सरकारी स्कूल के छात्र की ठंड के कारण मौत हो गई थी। छात्र को ठंड के कारण बुखार आया था। डॉक्टरों के मुताबिक छात्र के दिमाग में बुखार के कारण सूजन आ गई थी। वह 2 बहनों का इकलौता भाई था।

Haryana School Holidays

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments