Wednesday, October 23, 2024
Google search engine
Wednesday, October 23, 2024
HomeBREAKING NEWSहरियाणा विधानसभा बजट सत्र का छठा दिन:शव सम्मान विधेयक में अपील का...

हरियाणा विधानसभा बजट सत्र का छठा दिन:शव सम्मान विधेयक में अपील का मिलेगा मौका; हुक्का पिलाने पर नहीं मिलेगी जमानत

Haryana Budget Session LIVE

हरियाणा विधानसभा बजट सत्र का आज छठा दिन है। सदन की कार्यवाही प्रश्नकाल के साथ शुरू होगी। कांग्रेस विधायकों के ऑब्जेक्शन के बाद सरकार आज सदन में हरियाणा शव सम्मानजनक निपटान विधेयक का संशोधित बिल पेश करेगी। विधेयक में अपील का कोई प्रावधान नहीं होने के कारण विपक्ष के विधायकों ने नाराजगी जताई थी, जिसके बाद सरकार ने इसे वापस ले लिया था।

चर्चा के दौरान कांग्रेस विधायक वरुण चौधरी ने कहा था कि पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार सम्मान के साथ होना चाहिए, लेकिन पीड़ित पक्ष की कोई सुनवाई नहीं करेगा तो वह क्या करेगा? विधेयक में ऐसे मामलों की सुनवाई भी सुनिश्चित होनी चाहिए।

बार में हुक्का पिलाने पर नहीं मिलेगी जमानत
विधानसभा में सोमवार को दो विधेयक हरियाणा अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती मेला प्राधिकरण विधेयक 2024 और सिगरेट व अन्य तंबाकू उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेध और व्यापार तथा वाणिज्य, उत्पादन, प्रदाय और वितरण का विनियमन) हरियाणा संशोधन विधेयक 2024 को पारित कर दिया गया।

सिगरेट व अन्य तंबाकू उत्पाद विधेयक के तहत अब राज्य में हुक्का बार चलाना या रेस्तरां व होटल में ग्राहकों को हुक्का परोसना दंडनीय अपराध बन गया है। अगर कोई ऐसा करता है तो उसे एक से तीन साल तक की सजा और एक से पांच लाख रुपए तक जुर्माने किया जाएगा।

इसके साथ आरोपियों की जमानत भी नहीं होगी। हालांकि पारंपरिक हुक्का को छूट दी गई है। चौपालों और पंचायतों में पीने वाले हुक्के को कानून की जद से बाहर रखा है।

सीएम होंगे केडीबी के मुखिया
विधानसभा में अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती मेला प्राधिकरण विधेयक को शहरी निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने पेश किया। इसे चर्चा के बाद पास कर दिया गया। विधायक गीता भुक्कल ने कहा कि 1989 से कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड (केडीबी) गीता जयंती महोत्सव मनाता आ रहा है। ऐसे में राज्य सरकार को इस आयोजन के लिए अलग से प्राधिकरण बनाने की कोई जरूरत नहीं थी, केडीबी सही काम कर रहा है।

केडीबी के प्रशासक राज्यपाल होते हैं। वहीं, प्राधिकरण के मुखिया मुख्यमंत्री होंगे। इस दौरान भुक्कल ने घोटाले की भी आशंका व्यक्त की। इस पर सीएम ने कहा कि हर चीज को घपले-घोटालों से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए।

नफे सिंह मर्डर की CBI जांच होगी
हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के 5वें दिन की कार्यवाही के दौरान नफे सिंह के मर्डर को लेकर कांग्रेस सरकार पर हमलावर दिखी। इसके विरोध में कांग्रेस सदन में काम रोको प्रस्ताव लाई। सदन में नफे सिंह हत्याकांड पर 2 घंटे चर्चा के बाद भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने विधानसभा में हाईकोर्ट के जज की निगरानी में CBI जांच की मांग की। उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि इससे कम कांग्रेस को कोई जांच मंजूर नहीं है।

READ ALSO : पंजाब के शिक्षकों को बड़ी राहत:ट्रांसफर पॉलिसी में संशोधन का नोटिफिकेशन जारी; स्पेशल केस में हर माह कर पाएंगे आवेदन

अनिल विज ने दी मंजूरी
इस दौरान पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने सत्ता पक्ष के विधायकों को भी लताड़ लगाई। उन्होंने कहा कि इतने गंभीर मामले पर सत्ता पक्ष के विधायक चुप क्यों हैं? सत्ताधारी विधायक क्यों नहीं कानून व्यवस्था के मामले में मुंह खोलते? इसके बाद इनेलो प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी हत्याकांड मामले में हरियाणा विधानसभा सभा में हंगामा होने लगा।

सदन में चर्चा के बाद जवाब दे रहे गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि यदि विपक्ष को इससे ही तसल्ली मिलती है तो राठी मर्डर मामले की CBI से जांच करवाने की अनुमति देता हूं।

Haryana Budget Session LIVE

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments