Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeUncategorized19 राज्यों में कोहरा: दिल्ली में 26 ट्रेनें लेट; राजस्थान-यूपी में सुबह...

19 राज्यों में कोहरा: दिल्ली में 26 ट्रेनें लेट; राजस्थान-यूपी में सुबह का तापमान 6º

Cold wave and fog

देश के 19 राज्यों में मंगलवार की सुबह घने कोहरे के साथ हुई। भोपाल, अजमेर, बीकानेर, लखनऊ, वाराणसी, पटियाला और देहरादून में जीरो विजिबिलिटी रिकॉर्ड की गई। कोहरे का असर ट्रेनों पर भी देखने को मिला। दिल्ली में 26 ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर नहीं चल पाई। वहीं, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ इलाकों में आज सुबह तापमान 6º तक पहुंच गया। IMD के मुताबिक, आज भी देश के उत्तरी राज्यों और उत्तरी राजस्थान के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 6º-9º सेल्सियस के बीच बना रहेगा। वहीं दिल्ली, दक्षिण राजस्थान और उत्तरी मध्य प्रदेश में 10º-12º डिग्री सेल्सियस तापमान के पहुंचने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने 5 से 11 जनवरी के बीच रात और दिन के तापमान में गिरावट होने की भी संभावना जताई है। जिसके कारण उत्तर भारत के कुछ राज्यों में शीतलहर चल सकती है।

Read also:पंजाब के 30 फीसदी पेट्रोल पंप ड्राई: कुछ में एक दिन का तेल बचा

मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में कोहरे की मौजूदा स्थिति बनी रहेगी। वहींं, दक्षिणी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में आज हल्की बारिश भी हो सकती है। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में सीवियर कोल्ड की स्थिति बन सकती है। मध्य प्रदेश में फिलहाल सीवियर कोल्ड की स्थिति बनने की संभावना नहीं है। IMD के मुताबिक अरब सागर में कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है, जिसके कारण कोमोरिन क्षेत्र, दक्षिण पूर्व अरब सागर, लक्षद्वीप और आसपास के दक्षिण पश्चिम अरब सागर में 45 से 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।

Cold wave and fog

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments