दिल्ली जा रहा किसानों का जत्था पीछे हटा , मार्च के दौरान बैरिकेड तोड़े-तार उखाड़े

दिल्ली जा रहा किसानों का जत्था पीछे हटा , मार्च के दौरान बैरिकेड तोड़े-तार उखाड़े

Punjab Farmers Protest दिल्ली मार्च शुरू होने के करीब ढाई घंटे बाद किसान शंभू बॉर्डर से पीछे हट रहे हैं। किसान नेता सरवन सिंह ने कहा कि हमारे काफी नेता घायल हुए हैं। हम जत्थे को वापस बुला रहे हैं। दिल्ली मार्च पर फैसला बाद में लिया जाएगा। पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर पिछले 9 महीने से […]

Punjab Farmers Protest

दिल्ली मार्च शुरू होने के करीब ढाई घंटे बाद किसान शंभू बॉर्डर से पीछे हट रहे हैं। किसान नेता सरवन सिंह ने कहा कि हमारे काफी नेता घायल हुए हैं। हम जत्थे को वापस बुला रहे हैं। दिल्ली मार्च पर फैसला बाद में लिया जाएगा।

पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर पिछले 9 महीने से कैंप लगाकर बैठे किसानों ने दोपहर एक बजे 101 किसानों का जत्था दिल्ली रवाना किया था। इसके बाद किसानों ने बेरिकेड और कंटीले तार उखाड़ दिए। इसके बाद हरियाणा पुलिस ने उन्हें चेतावनी दी और आंसू गैस के गोले छोड़े, 7 किसान घायल हुए हैं।

खनौरी बॉर्डर13 कंपनियां पुलिस, एक-एक कंपनी CRPF और BSF की तैनात की गई है। कुल करीब डेढ़ हजार से ज्यादा कर्मचारी तैनात हैं। 3 JCB, वाटर कैनन व्हीकल, 3 वज्र वाहन, 20 रोडवेज बसें और पुलिस की 7 बसें खड़ी की गई हैं। 30 किमी के एरिया में 3 जगह यानी थ्री लेवल बैरिकेडिंग की गई है।

Read Also : अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2024 : CM नायब सैनी ने किया मुख्य कार्यक्रमों का शुभारंभ, तंजानिया की संस्कृति को सराहा

शंभू बॉर्डर- 3 लेयर बैरिकेडिंग है। हरियाणा पुलिस ने सीमेंट की पक्की दीवार बना रखी है। पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्स तैनात है। पुल के नीचे पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के करीब 1 हजार जवान तैनात हैं। वज्र वाहन और एंबुलेंस भी मौजूद हैं।

Punjab Farmers Protest