लुधियाना पहुंची दिलजीत दोसांझ की टीम , लाइव कंसर्ट की तैयारियां शुरू

लुधियाना पहुंची दिलजीत दोसांझ की टीम , लाइव कंसर्ट की तैयारियां शुरू

Ludhiana Diljit Dosanjh Concert  लुधियाना में 31 दिसंबर को नए साल का जश्न मनाने पहुंच रहे पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ को लेकर प्रशासन ने भी कमर कस ली है। लुधियाना के पीएयू में होने जा रहे दिलजीत के लाइव कंसर्ट को लेकर मुंबई से दिलजीत की टीम पीएयू पहुंच गई और तैयारियां शुरू कर दी। वहीं, […]

Ludhiana Diljit Dosanjh Concert 

लुधियाना में 31 दिसंबर को नए साल का जश्न मनाने पहुंच रहे पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ को लेकर प्रशासन ने भी कमर कस ली है। लुधियाना के पीएयू में होने जा रहे दिलजीत के लाइव कंसर्ट को लेकर मुंबई से दिलजीत की टीम पीएयू पहुंच गई और तैयारियां शुरू कर दी।

वहीं, 31 दिसंबर को शहर में अमन कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एडीसीपी रमनदीप भुल्लर पुलिस टीम के साथ पहुंचे और तैयारियों व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। वहीं कंसर्ट को लेकर शहर में टिकटों की ब्लैक शुरू हो चुकी है। कई गुना ज्यादा रेट पर टिकट बेचे जा रहे हैं।

दिलजीत दोसांझ के लाइव कंसर्ट को लेकर मुंबई से पहुंची उनकी टीम ने तैयारियां शुरू कर दी है। पीएयू में स्टेज तैयार की जा रही है। टीम के सदस्यों ने कहा कि 30 दिसंबर तक सारी तैयारियां मुकम्मल कर ली जाएगी। 29 दिसंबर को गुहावटी में दिलजीत का शो है, जिसके बाद वह सीधा लुधियाना पहुंचेंगे।

दिलजीत दोसांझ के कंसर्ट को लेकर जैसे ही ऑनलाइन बुकिंग शुरू हुई तो 12 मिनट में ही सारी टिकटें सॉल्डट आउट हो गई। 31 दिसंबर को हजारों लोगों के इस कंसर्ट में पहुंचने का अनुमान है। ऐसे में 12 मिनट के अंदर ही शहर के कुछ नामवर लोगों द्वारा सारी टिकटें सस्ते भाव में खरीद ली गई, जोकि अब उसे चार गुणा रेट में बेच रहे हैं।

Read Also : सीएम आतिशी को फर्जी केस में फंसा देंगे… प्रेस कॉन्फ्रेंस में BJP पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा आरोप

जैसे ही टिकटों की बुकिंग शुरू हुई तो सिल्वर टिकट का रेट 5 हजार, गोल्डन टिकट का रेट 9 हजार और फैनपिट का रेट 15 हजार रूपए रखा गया था, लेकिन आज 5 हजार वाली टिकट 15 हजार में और 15 हजार वाली 50-50 हजार में टिकटें मिल रही है। कुछ लोग सरेआम ब्लैक में टिकट बेच रहे हैं। वहीं उनके द्वारा पहले आओ-पहले पाओ की स्कीम तहत लोगों को ऑफर दी जा रही हैं। उनके द्वारा सोशल मीडिया पर भी लिखा जा रहा है कि जिसे टिकट लेनी है वह पहले आकर हासिल कर सकता है।

लुधियाना के डीसीपी जसकरन सिंह तेजा का कहना है कि इस बारे उन्हें कोई शिकायत नही मिली है। शिकायत आने पर जांच कर टिकट ब्लैक करने वालों पर कारवाई करेंगे।

लुधियाना के पुलिस कमिश्नर कुलदीप चहल के निर्देशों पर एडीसीपी रमनदीप भुल्लर पीएयू पहुंचे और दलजीत की टीम के साथ मीटिंग की। एडीसीपी ने सभी तैयारियों, पार्किंग व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस टीम के साथ पूरे पीएयू का जायजा भी लगाया।

एडीसीपी रमनदीप भुल्लर ने कहा कि दलजीत के दोसांझ के शो और नए साल के जश्न को लेकर लोग जश्न में होश ना खाए, बल्कि कंसर्ट का आनंद लें। उन्होंने कहा कि पूरे पीएयू में पुलिस पूरी चौकस रहेगी। सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। माहौल खराब करने वालों पर पुलिस सख्ती से निपटेगी।

एडीसीपी रमनदीप भुल्लर ने बताया कि उनके मुताबिक 50 हजार से ज्यादा लोग इसमें भाग ले सकते हैं। लिहाजा सुरक्षा के लेकर जहां सिविल ड्रेस में भी पुलिस लोगों के बीच रहेगी तो वहीं पार्किंग को लेकर भी पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। लोग अपने वाहन भी वहीं पार्क करें जहां पार्किंग उन्हें अलाट की जाएगी। जाम की स्थिति से निपटने के लिए कई रूट भी डायवर्ट किए जाएंगे।

Ludhiana Diljit Dosanjh Concert 

Related Posts

Advertisement

Latest

UP High Alert: ज्ञानवापी में पहली बार 2 शिफ्ट में 'अलविदा जुमा' की नमाज, चप्पे-चप्पे पर फोर्स और ड्रोन से निगरानी
होर्मुज जलडमरूमार्ग में महायुद्ध की आहट: ईरान का जहाजों को 'संपर्क' करने का अल्टीमेटम, अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर पर हमले का दावा
एलपीजी संकट का हाहाकार: दिल्ली में सुलगते चूल्हे, मध्य प्रदेश में ठप बुकिंग और पंजाब की कतार में टूटी सांसें
ज़मीन से सितारों तक: वॉचमैन की नौकरी और धनिया बेचने से लेकर बॉलीवुड के 'नवाब' बनने तक नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी का अकल्पनीय सफर
$100 के पार कच्चा तेल: ऊर्जा संकट के बीच रूसी तेल खरीद पर अमेरिका की 30 दिन की मोहलत