अमूल के बाद वेरका ने भी घटाए दूध के दाम:स्टैंडर्ड मिल्क 67 रुपये प्रति लीटर

Verka Reduce Milk Price दूध की बढ़ती कीमतों से राहत देते हुए अमूल के बाद अब सहकारी संस्था वेरका ने भी अपने दूध के दाम घटा दिए हैं। वेरका ने वेरका स्टैंडर्ड मिल्क और वेरका फुल क्रीम मिल्क की एक लीटर पैकिंग पर एक रुपये की कमी की है। नई दरें आज से लागू होंगी। […]

Verka Reduce Milk Price

दूध की बढ़ती कीमतों से राहत देते हुए अमूल के बाद अब सहकारी संस्था वेरका ने भी अपने दूध के दाम घटा दिए हैं। वेरका ने वेरका स्टैंडर्ड मिल्क और वेरका फुल क्रीम मिल्क की एक लीटर पैकिंग पर एक रुपये की कमी की है।

नई दरें आज से लागू होंगी। रविवार से लागू नई कीमतों के मुताबिक वेरका फुल क्रीम मिल्क अब 61 रुपये प्रति लीटर, जबकि वेरका स्टैंडर्ड मिल्क 67 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। जबकि पहले वेरका फुल क्रीम 62 रुपये और स्टैंडर्ड मिल्क 68 रुपये प्रति लीटर मिलता था।

वेरका अमृतसर के जनरल मैनेजर हरमिंदर सिंह संधू ने बताया कि वेरका दूध संतुलित और पौष्टिक है। इसमें विटामिन ए और डी भरपूर मात्रा में है। उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं की मांग को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।

Read Also : हरियाणा में 76वां गणतंत्र दिवस, शहीद परिवारों को ₹1 करोड़, अग्निवीरों को भर्ती में आरक्षण मिलेगा : CM

पिछले शनिवार से अमूल ने अपने उत्पादों जैसे अमूल गोल्ड, अमूल ताज़ा और टी स्पेशल मिल्क की कीमतों में कटौती की थी। ग्राहकों को राहत देने के लिए यह कदम उठाया गया था।

अमूल ने भी अपनी कीमतों में 1 रुपए की कटौती की थी। वेरका और अमूल की इस पहल से महंगाई के इस दौर में आम उपभोक्ताओं को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

Verka Reduce Milk Price

Related Posts

Advertisement

Latest

मान सरकार के ईमानदार शासन के चलते पंजाब के राजस्व में रिकॉर्ड वृद्धि- केजरीवाल
पंजाब द्वारा नया कीर्तिमान स्थापित: शुरुआत से अब तक की सबसे अधिक जीएसटी प्राप्ति, विकास दर में भारत में सबसे आगे: हरपाल सिंह चीमा
'आप' के 'ट्रेड विंग' ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ घंटा घर पर विरोध प्रदर्शन किया
पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने डिजिटल जनगणना 2027 के तहत अपनी स्व-गणना पूरी कर नागरिकों से भी इस प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी की अपील की
पंजाब पुलिस ने सीआईए मोगा, सरहिंद और शंभू रेलवे ट्रैक धमाकों के मामले सुलझाए; मृतक बॉम्बर का मुख्य साथी गिरफ्तार