पंजाब में अमृतसर बंद की कॉल , भंडारी पुल किया बंद, नहीं खुलीं दुकानें ..

पंजाब में अमृतसर बंद की कॉल , भंडारी पुल किया बंद, नहीं खुलीं दुकानें ..

Bhim Rao Ambedkar Statue Controversy पंजाब के अमृतसर में रविवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर एक युवक ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को तोड़ने की कोशिश की। युवक ने प्रतिमा पर हथौड़े से वार किए। उसने प्रतिमा के पास रखी संविधान की मूर्ति को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। लोगों ने पकड़कर […]

Bhim Rao Ambedkar Statue Controversy

पंजाब के अमृतसर में रविवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर एक युवक ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को तोड़ने की कोशिश की। युवक ने प्रतिमा पर हथौड़े से वार किए। उसने प्रतिमा के पास रखी संविधान की मूर्ति को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। लोगों ने पकड़कर युवक को पीट दिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

घटना हेरिटेज स्ट्रीट पर थाने से करीब 150 मीटर की दूरी पर हुई। आरोपी की पहचान मोगा के धर्मकोट निवासी आकाशदीप के रूप में हुई है। अमृतसर के कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया की आरोपी दलित समाज से आता है उससे पूछताछ के लिए सबसे बेस्ट अफसर लगाए गए हैं।

दूसरी तरफ आज सोमवार को दलित समाज की तरफ से अमृतसर बंद की कॉल की गई है। भंडारी पुल को लोगों ने बंद कर रखा है। दुकानदारों ने भी घटना का विरोध करते हुए वॉल सिटी मार्केट बंद रखी है। हालांकि, स्कूल और कॉलेज खुले हुए हैं।

Read Also : हरियाणा सरकार के 100 दिन ,18 संकल्प पूरे किए – CM

उधर, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा- ‘इस घटना के लिए किसी को भी माफ नहीं किया जाएगा। आरोपी को सख्त से सख्त सजा मिलेगी। पंजाब के भाईचारे और एकता को तोड़ने की किसी को अनुमति नहीं दी जाएगी। प्रशासन को इसकी जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।’

Bhim Rao Ambedkar Statue Controversy

Related Posts

Advertisement

Latest

मान सरकार के ईमानदार शासन के चलते पंजाब के राजस्व में रिकॉर्ड वृद्धि- केजरीवाल
पंजाब द्वारा नया कीर्तिमान स्थापित: शुरुआत से अब तक की सबसे अधिक जीएसटी प्राप्ति, विकास दर में भारत में सबसे आगे: हरपाल सिंह चीमा
'आप' के 'ट्रेड विंग' ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ घंटा घर पर विरोध प्रदर्शन किया
पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने डिजिटल जनगणना 2027 के तहत अपनी स्व-गणना पूरी कर नागरिकों से भी इस प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी की अपील की
पंजाब पुलिस ने सीआईए मोगा, सरहिंद और शंभू रेलवे ट्रैक धमाकों के मामले सुलझाए; मृतक बॉम्बर का मुख्य साथी गिरफ्तार