Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeBREAKING NEWSसिंगर विर्क की हत्या करने वाला दोषी गिरफ्तार:5 साल पहले सात गोलियां...

सिंगर विर्क की हत्या करने वाला दोषी गिरफ्तार:5 साल पहले सात गोलियां मार कर की थी हत्या….

Singer Navjot Singh Murder :मोहाली के डेरा बस्सी में गायक नवजोत सिंह विर्क की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसकी जानकारी DGP ने सोशल मीडिया पर दी है। 5 साल पहले सात गोलियां मारकर उसकी हत्या की गई थी। इस मामले में पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल रहे थे। उस समय इसकी हत्या को लव एंगल और प्रॉपर्टी से जोड़कर माना जा रहा था।

गिरफ्तारी के बाद पता चला है कि सिंगर की गाड़ी लूटने की कोशिश की थी। जब उसने इसका विरोध किया तो उन्होंने गोली मार कर इसकी हत्या कर दी। इसकी हत्या में अभिषेक उर्फ रजत और सौरभ नाम के दो युवक शामिल थे। जिनमें से सौरव की मृत्यु हो चुकी है, और रजत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

राहुल खट्टा गैंग के लिए काम करते थे दोनों आरोपी

सिंगर विर्क की हत्या में शामिल दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के राहुल खट्टा गैंग के लिए काम करते थे। हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार भी यह उत्तर प्रदेश से ही लेकर आए थे। पुलिस अब आरोपी रजत को उत्तर प्रदेश से ही ट्रांसिट रिमांड पर लेकर आई है। आरोपी रजत उत्तर प्रदेश के शामली का रहने वाला है। जबकि इसका दूसरा साथी हरियाणा का था।

हरियाणा में बड़ी वारदात के लिए जरूरत थी गाड़ी की

पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि राहुल खट्टा गैंग के विरोधी किसी दूसरे गैंग के साथ दोनों आरोपियों ने वारदात करनी थी। इसके लिए इन्हें एक गाड़ी की जरूरत थी। इसीलिए इन्होंने गाड़ी लूटने की कोशिश की थी, लेकिन इस दौरान सिंगर विर्क की हत्या हो गई। इस कारण दोनों आरोपी गाड़ी को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए थे।

आरोपी रजत पर चल रहे हैं सात मुकदमे

​​​​​​​​​​​​​​सिंगर हत्या मामले में गिरफ्तार आरोपी रजत पर पहले से सात मुकदमे चल रहे हैं। इनमें से चार मुकदमे उत्तर प्रदेश में, दो मुकदमे हरियाणा में और एक मुकदमा पंजाब में चल रहा है। जिस हथियार का उपयोग इन्होंने सिंगर को मारने करने में किया था, वह हथियार हरियाणा की रायपुर रानी पुलिस ने 2019 में किसी अन्य मामले में रिकवर किया था। अब मोहाली पुलिस उसे हथियार की फोरेंसिक जांच कराएगी।

READ ALSO:लुधियाना में प्लास्टिक कुर्सियों के गोदाम में लगी आग…

म्यूजिक क्लास के लिए घर से निकला था
गायक नवजोत सिंह विर्क डेराबस्सी के गांव बेहड़ा से 28 मई 2018 को म्यूजिक क्लास जाने के लिए निकला था। उसने 11 बजे फोन कर अपनी मां को बताया कि वह म्यूजिक क्लास से वापस डेराबस्सी आ गया है। थोड़ी देर में वह वापस घर पहुंच जाएगा, लेकिन 12 बजे जब उसके घर वाले उसे फोन करने लगे तो उसने फोन नहीं उठाया। इस पर घर वाले उसकी तलाश में जुट गए।

घर से 2 किलोमीटर दूर मिली लाश
नवजोत के पिता सुखबीर सिंह जब उसकी तलाश में घर से निकले तो 2 किलोमीटर दूर बरवाला रोड पर उसकी गाड़ी खड़ी हुई थी। उन्होंने आसपास तलाश किया तो वहीं पर खून से लथपथ उसका शव भी पड़ा मिला था। उनकी सूचना पर मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से 0.9 MM बोर की पिस्टल के कुछ कारतूस भी बरामद किए थे।

Singer Navjot Singh Murder

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments