Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeBREAKING NEWSजय भोले के उद्घोष के साथ भक्त पाक रवाना:वाघा बॉर्डर के रास्ते लाहौर...

जय भोले के उद्घोष के साथ भक्त पाक रवाना:वाघा बॉर्डर के रास्ते लाहौर पहुंचेंगे श्रद्धालु….

Devotees leaving for Pakistan:अमृतसर से जय भोलेनाथ के उद्घोष के साथ ही पाकिस्तान स्थित कटासराज के लिए मंगलवार को श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हो गया। यह जत्था श्री दुर्गियाना तीर्थ से रवाना हुआ जो की वाघा बॉर्डर के रास्ते लाहौर पहुंचेगा। जत्था 25 दिसंबर को वापस आएगा।

जत्थे में पूरे देश के विभिन्न हिस्सों से 55 श्रद्धालु शामिल हैं। जिनमें 45 पुरुष और 17 महिलाएं हैं। इस जत्थे में 34 झारखंड से, बिहार से 11 , गुजरात से 5, उत्तर प्रदेश और राजस्थान से 3-3 और दिल्ली से दो और तेलंगाना से एक यात्री शामिल हुए हैं। श्री दुर्गियाना मंदिर प्रबंधक कमेटी की प्रधान लक्ष्मी कांता चावला ने सम्मान के साथ जत्थे को रवाना किया।

श्री शिव शक्ति परिवार, टाटानगर के प्रधान कैलाशी विजय शर्मा ने बताया की पाकिस्तान के किए बहुत कम श्रद्धालुओं को वीज़ा मिलता है। पहले 149 लोगों का वीजा अप्लाई किया था जिसमें से फिर 66 लोगों का और फिर अंत में सिर्फ 55 लोगों को ही वीजा मिल पाया। जबकि सिखों का जत्था हजारों में रवाना होता है। उन्होंने सरकार से भी मांग की कि ज्यादा से ज्यादा श्रद्धालुओं को वीजा दिया जाए। इसमें सबसे ज्यादा उम्र के 74 साल के गुजरात के रमेश चंद्र रावल है। वहीं राजस्थान के 23 वर्ष के मुदित शर्मा शामिल हैं।

READ ALSO:सोनिया-राहुल को छोड़ लोकसभा से विपक्ष के सभी सांसद सस्पेंड

यह जत्था 19 दिसंबर को रवाना होकर 25 दिसंबर को वापस पहुंचेगा। इस दौरान श्री कटासराज महादेव दर्शन, अमृतकुंड स्नान, श्री राधा कृष्ण मंदिर दर्शन, लाहौर स्तिथ श्री राम में पुत्र लव के प्रयाण निर्वाण स्थल दर्शन, श्री वाल्मीकि मंदिर दर्शन, महाभारत कालीन अन्य पुरातन मंदिरों के दर्शन किए जाएंगे। इस दौरान पाकिस्तान की ईटीबीपी की ओर से राम रुद्राभिषेक , दीप प्रज्ज्वलन, संभाषण, गायन का भी इंतजाम किया गया है।

श्रद्धालुओं ने इस दौरान मांग की कि वो लाहौर से होते हुए चकवाल स्तिथ श्री कटासराज के दर्शनों तक जा रहे हैं। तो उन्हें आगे माहिंगलाज के दर्शनों तक की भी परमिशन दी जाए।

Devotees leaving for Pakistan

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments