Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeBREAKING NEWSमोहाली में ट्रैक्टर मार्च का आगाज:कौमी इंसाफ मोर्चा स्थल पर पहुंचेंगे किसान...

मोहाली में ट्रैक्टर मार्च का आगाज:कौमी इंसाफ मोर्चा स्थल पर पहुंचेंगे किसान नेता; खरड़ में संपन्न होगा

Punjab Kisan Tractor March Mohali

पंजाब के कई जिलों में आज किसानों द्वारा अपनी लंबित मांगों को लेकर ट्रैक्टर मार्च निकाला जा रहा है। यह मार्च संयुक्त किसान मोर्चे के बैनर तले निकाला जा रहा है। मौसम खुलने की वजह से किसान भी मार्च को लेकर उत्साहित हैं। साथ ही मार्च में पहुंचना शुरू हो गए हैं। मोहाली स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री चप्पड़चिड़ से ट्रैक्टर मार्च शुरू हुआ है।

जो कि मोहाली सब डिवीजन के कई एरिया से गुजरेगा। इसके बाद खरड़ सब डिवीजन में जाकर संपन्न होगा।

पहले यह मार्च सेक्टर-76 स्थित डीसी ऑफिस के पास से गुजरेगा। फिर जेलों में बंद सिखों की रिहाई के लिए चल रहे रहे कौमी इंसाफ मोर्चा चौक पर पहुंचेगा। यहीं पर भारतीय किसान यूनियन लखोवाल के प्रधान हरिंदर सिंह लखोवाल पहुंचेंगे। वह किसानों को संबोधित करेंगे। मार्च की वजह से लोगों को दिक्कत न आए, इसके लिए जिला प्रशासन की तरफ से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

साथ ही पुलिस द्वारा लोगों की आवाजाही को सुचारू रूप से चलाने के प्रयास किए जा रहे हैं। बीकेयू लखोवाल के सीनियर नेता प्रेस सचिव रणबीर सिंह ग्रेवाल ने किसानों की कई मांगे हैं, जो अभी तक पूरी नहीं हुई हैं। इस वजह से किसानों ने ट्रैक्टर मार्च निकाला है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में आगे की रणनीति बनाई जाएगी।

READ ALSO:बिग बॉस से एविक्ट होकर विक्की जैन ने की पार्टी:अंकिता लोखंडे को हुआ पति पर शक

किसानों की प्रमुख मांगों में ये शामिल

  • किसान व मजदूरों को कर्ज से मुक्त करना।
  • पराली जलाने को लेकर किसानों पर दर्ज केस खत्म करना
  • सरकारी कंपनियों द्वारा उचित दामों पर फसलों का बीमा
  • 60 साल से ऊपर वाले पुरुष व महिला किसानों को पेंशन
  • सभी फसलों का कम से कम समर्थन मूल्य तय करना
  • स्मार्ट मीटर व बिजली के निजीकरण को रोकना
  • दिल्ली किसान संघर्ष की रहती मांगों को पूरा करना

Punjab Kisan Tractor March Mohali

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments