Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeUncategorized30 लाख नौकरियों पर हुड्‌डा ने CM को घेरा:बोले- कब निकलीं, इतनी...

30 लाख नौकरियों पर हुड्‌डा ने CM को घेरा:बोले- कब निकलीं, इतनी तो पूरे प्रदेश में नहीं; बेरोजगारी बढ़कर 9% पहुंची

Bhupinder Singh Hooda

रोहतक के जिला कांग्रेस भवन में 75वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। जिसमें कांग्रेस के पूर्व सीएम और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने तिरंगा फहराया और सलामी दी। इस दौरान पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा के 30 लाख नौकरी वाले बयान पर भी चुटकी ली। सीएम मनोहर लाल के 30 लाख नौकरियां देने पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि 30 लाख नौकरियां तो छोड़ो इस साल एक हजार भी नौकरियां नहीं मिली।

उन्होंने कहा कि कब निकली और कहां विज्ञापन निकाला हमें तो कोई जानकारी नहीं है। इतनी तो प्रदेश में सरकारी कुल नौकरियां भी नहीं हैं। प्रदेश में जहां 2014 में बेरोजगारी 2.4 प्रतिशत थी, आज वह 9 प्रतिशत से ज्यादा हो गई।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने 75वें गणतंत्र दिवस की देश और प्रदेश वासियों को बधाई दी। कहा कि आज के दिन देश का संविधान लागू हुआ था। संविधान के साथ खिलवाड़ नहीं होना चाहिए। आज संविधान बचाने के लिए साथ खड़े होने की जरूरत है। अगर सरकार जनहित में कोई संशोधन लाती है, वह स्वागत योग्य है। अगर स्वयं हित में लाती है तो वह स्वागत योग्य नहीं है।

राहुल गांधी को सुरक्षा नहीं देने पर भी सरकार को घेरा
ममता बनर्जी के इंडिया से किनारा करते हुए अकेले 40 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा पर हुड्डा बोले कि अभी वे इंडिया गठबंधन में हैं। किसने कहा है कि वे नहीं हैं। अभी सीटों के बंटवारे को लेकर बात की है। असम में राहुल गांधी की न्याय यात्रा पर FIR और उनको सुरक्षा नहीं देने पर हुड्डा ने कहा कि सबको संविधान में प्रचार करने व बोलने का अधिकार है।

READ ALSO:मोहाली में ट्रैक्टर मार्च का आगाज:कौमी इंसाफ मोर्चा स्थल पर पहुंचेंगे किसान नेता; खरड़ में संपन्न होगा

जिस प्रकार से रोका जा रहा है और सुरक्षा नहीं देना निंदनीय है। इस अवसर पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ रोहतक के कांग्रेस विधायक बीबी बत्रा और पूर्व विधायक आनंद सिंह दांगी भी मौजूद रहे।

Bhupinder Singh Hooda

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments